{"_id":"5e5fa3e08ebc3eeb4b563832","slug":"satpal-satti-appointed-as-palak-for-hamirpur-parliamentary-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे सत्ती हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पालक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे सत्ती हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पालक नियुक्त
Wed, 04 Mar 2020 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Mar 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे सतपाल सिंह सत्ती को अब हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का पालक नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को इसकी घोषणा की। हाईकमान की अनुमति के बाद डॉ. बिंदल ने संसदीय क्षेत्र प्रभारियों और संसदीय क्षेत्र पालकों का एलान किया है।
विज्ञापन
अपनी नई नियुक्ति को लेकर सत्ती ने कहा है कि वह चौकीदार बनने को भी तैयार हैं। पार्टी जो भी आदेश करेगी, उस काम के लिए हमेशा तैयार हैं। संसदीय क्षेत्र के पालक मंत्री भी हैं। सत्ती के अलावा संसदीय क्षेत्र पालकों में सांसद रामस्वरूप शर्मा को मंडी संसदीय क्षेत्र, उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल को शिमला संसदीय क्षेत्र का पालक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
संसदीय क्षेत्र प्रभारियों में प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल को मंडी संसदीय क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र और प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया को शिमला संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन