फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Satish, Tyagi and Ashish leave BJP and return home to AAP

AAP Himachal: सतीश, त्यागी और आशीष ने भाजपा छोड़ आप में की घर वापसी

Sat, 27 Aug 2022 06:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Aug 2022 06:56 PM IST
सार

आप में संगठन मंत्री रहे सतीश ठाकुर, उपाध्यक्ष रहे डीके त्यागी और सोशल मीडिया विंग के सदस्य रहे आशीष त्यागी भाजपा को छोड़कर दोबारा आप में लौट आए हैं। सतीश ठाकुर ने नई दिल्ली में मनीष सिसोदिया के समक्ष घर वापसी की है। 

विज्ञापन
Satish, Tyagi and Ashish leave BJP and return home to AAP
आम में शामिल हुए भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) में संगठन मंत्री रहे सतीश ठाकुर, उपाध्यक्ष रहे डीके त्यागी और सोशल मीडिया विंग के सदस्य रहे आशीष त्यागी भाजपा को छोड़कर दोबारा आप में लौट आए हैं। सतीश ठाकुर ने नई दिल्ली में मनीष सिसोदिया के समक्ष घर वापसी की है। शनिवार को मीडिया से रूबरू होकर सतीश ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के पास कांग्रेस के 18 नेताओं की सूची है, जिन्हें पार्टी में शामिल किया गया है। भाजपा कांग्रेस नेताओं के दम पर मिशन रिपीट करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के ऑपरेशन लोटस का पहला शिकार मैं बना। भाजपा नेताओं ने प्रलोभन देकर रातोंरात दिल्ली ले जाकर नड्डा और अनुराग ठाकुर के सामने पार्टी में लिया।

विज्ञापन


मुझे राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया, लेकिन मैंने एक भी दिन काम नहीं किया। जयराम सरकार जनता से किए वायदों को पूरा करने में नाकाम रही है। प्रदेश में विकास नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल काम की राजनीति करते हैं। केजरीवाल जब किसी प्रदेश में पहली बार चुनाव लड़ते हैं तो कहते हैं कि एक मौका दो। दूसरी बार चुनाव लड़ते हैं तो पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि आप की सरकार और विधायकों ने काम किया हो, तो ही वोट देना। काम न किया हो तो वोट मत देना। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यह हिम्मत नहीं दिखा सकते। आप के शिमला लोकसभा क्षेत्र के इंचार्ज राकेश आजटा ने घर वापसी पर सतीश ठाकुर, डीके त्यागी और आशीष त्यागी का स्वागत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed