फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sartaj and Sabri will add color to the winter carnival

Shimla News: विंटर कार्निवल में रंग जमाएंगे सरताज और साबरी

Fri, 20 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sartaj and Sabri will add color to the winter carnival
एक सांस्कृतिक क्रेजी हॉपर्स को नाम, कई बड़े हिमाचली कलाकार भी देंगे प्रस्तुतियां
विज्ञापन

विंटर कार्निवल का 24 दिसंबर को होगा आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के रिज मैदान पर 24 दिसंबर से मनाए जाने वाले शिमला विंटर कार्निवल में सतिंदर सरताज, शबाब साबरी, क्रेजी हॉपर्स समेत 20 से ज्यादा कलाकार स्टार नाइट में धमाल मचाएंगे। नगर निगम ने विंटर कार्निवल के लिए कलाकारों की सूची तय कर दी है। पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज अंतिम दिन दो जनवरी को प्रस्तुति देंगे।

यह कलाकार कब और कितने समय के लिए प्रस्तुति देंगे, इसका शेड्यूल भी तैयार कर लिया है। 24 दिसंबर को विंटर कार्निवल का आगाज होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कार्निवल का शुभारंभ करेंगे। पहली स्टार नाइट बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर शबाब साबरी के नाम रहेगी। हालांकि इनसे पहले इंडिया गॉट टेलेंट के फाइनालिस्ट क्रेजी हॉपर्स भी धमाल मचाएंगे।
विज्ञापन

पहली स्टार नाइट में इनकी दो प्रस्तुतियां होंगी। हिमाचली लोक कलाकार राजीव शर्मा भी पहले दिन प्रस्तुति देंगे। नगर निगम के अनुसार पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज विंटर कार्निवल के अंतिम दिन होने वाली स्टार नाइट में धमाल मचाएंगे। वॉयस ऑफ शिमला प्रतियोगिता जीतने वाले गायक को भी अंतिम दिन प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। वॉयस ऑफ पंजाब, सारेगामा, इंडियन आइडल समेत अन्य रिएलिटी शो में हिमाचल का नाम चमकाने वाले कलाकार भी अलग-अलग दिन स्टार नाइट में प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिमाचली कलाकार भी मचाएंगे धमाल
विंटर कार्निवल में 20 से ज्यादा हिमाचली लोक कलाकारों को भी मंच मिलेगा। नाटी किंग कुलदीप शर्मा, अरुण जस्टा, सोनू हिमाचली, बंदना धीमान, कृष्ण शर्मा, हेमंत शर्मा और अनुज शर्मा मुख्य आकर्षण रहेंगे।



कब कौन देगा प्रस्तुति
24 दिसंबर को राजीव शर्मा (हिमाचली लोक गायक), क्रेजी हॉपर्स (फाइनालिस्ट इंडिया गॉट टेलेंट) शबाब साबरी (बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर), 25 दिसंबर को अरुण जस्टा, फिल्मी बैंड एंड डीजे नाइट, 26 दिसंबर को लोक गायक सोनू हिमाचली कृष्ण वर्मा, बंदना धीमान, अजय चौहान-अजय तोमर, 27 दिसंबर साराजी, मुकुल, अर्जुन गोपाल-रंजन रघुवंशी, वहीं रिएलिटी शो में प्रस्तुति दे चुके मुस्कान ठाकुर और अनुज शर्मा रंग जमाएंगे। 28 दिसंबर को कुमार साहिल (वॉयस ऑफ पंजाब), कुलदीप शर्मा (नाटी किंग), 29 दिसंबर को हेमंत शर्मा, तन्मय चतुर्वेदी, 30 दिसंबर को नेहा दीक्षित (इंडियन आइडल फेम), गौरव कौंडल (वॉयस ऑफ पंजाब) और हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान प्रस्तुति देंगे। 31 दिसंबर को लोक गायक पंकज ठाकुर, डीजे इंटरनेशनल, इंपायर मॉडल्स, पहली जनवरी को इंद्रजीत और हारमनी ऑफ पाइन्स, दो जनवरी को पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज रंग जमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article