फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sardar patel university mandi start Geo Informatics course with 40 seats

SPU Mandi: एसपीयू में जियो इन्फॉर्मेटिक्स कोर्स होगा शुरू, 40 सीटों के साथ शुरुआत

Sat, 01 Jul 2023 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 01 Jul 2023 06:28 PM IST
सार

यह कोर्स विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित है। जो भूगोल, भूविज्ञान, विज्ञान, इंजीनियरिंग से संबंधित शाखाओं की समस्याओं को देखने के लिए सूचना विज्ञान का उपयोग करता है और विकसित भी करता है।

विज्ञापन
sardar patel university mandi start Geo Informatics course  with 40 seats
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में पहली बार जियो इन्फॉर्मेटिक्स कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसके लिए मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। हालांकि, कोर्स के लिए पहले प्रवेश परीक्षा करवाई जानी थी, मगर यह व्यवस्था न होने के कारण अब एसपीयू स्वयं मेरिट के आधार इसकी सीटें भरेगा। कोर्स में करीब 40 सीटें भरी जाएंगी। इसके लिए अगले माह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह कोर्स विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित है।

विज्ञापन


जो भूगोल, भूविज्ञान, विज्ञान, इंजीनियरिंग से संबंधित शाखाओं की समस्याओं को देखने के लिए सूचना विज्ञान का उपयोग करता है और विकसित भी करता है। युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने वाले कोर्स को हिमाचल में पहली बार विषय के रूप में शुरू किया जा रहा है। इससे पहले कोर्स के लिए युवाओं को बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता था। अब प्रदेश में इस कोर्स के शुरू होने पर युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि कोर्स के लिए स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री के आधार पर ही विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। हालांकि, पूर्व में कोर्स की प्रवेश परीक्षा करवाने की योजना थी, लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ी। एसपीयू के रजिस्ट्रार मदन कुमार ने बताया कि अगले महीने तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसके बाद एसपीयू काउंसलिंग का शेड्यूल तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed