फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sanyukt karmachari mahasangh opened front for revised pay scale, submitted demand letter to CM and ACS

शिमला: संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने संशोधित वेतनमान के लिए खोला मोर्चा, सीएम और एसीएस को सौंपा मांगपत्र

Fri, 21 Jan 2022 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jan 2022 09:00 PM IST
सार

संयुक्त कर्मचारी महासंघ के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को कर्मचारियों की मांगों को लेकर आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें सरकार पर पंजाब के तय वेतनमान की विसंगतियां दूर करके हिमाचल में संशोधित वेतनमान देने की मांग प्रमुख है। 

विज्ञापन
sanyukt karmachari mahasangh opened front for revised pay scale, submitted demand letter to CM and ACS
संयुक्त कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार के 25 विभागों के कर्मचारी संघों के संयुक्त महासंघ ने संशोधित वेतनमान  को लेकर जयराम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को कर्मचारियों की मांगों को लेकर आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें सरकार पर पंजाब के तय वेतनमान की विसंगतियां दूर करके हिमाचल में संशोधित वेतनमान देने की मांग प्रमुख है। मुख्यमंत्री जयराम और एसीएस वित्त ने कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन


महासंघ का प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने किया। इसमें महासचिव हीरा लाल वर्मा,  मुख्य सलाहकार विनोद कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी नेता भी मौजूद रहे।  प्रदेश के कर्मचारी संशोधित वेतनमान के तय फार्मूले के से अधिकांश कर्मचारी खफा हैं। राज्य भर के कर्मचारी संगठन सरकार के खिलाफ  मोर्चा खोलने को लामबंद हो चुके हैं। महासंघ नेता पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि एक पखवाड़े के भीतर कर्मचारियों की मांगें सरकार ने नहीं मानी तो सड़कों में उतरेंगे। सरकार वर्ष 1978 से पंजाब के बराबर वेतनमान देते रहे हैं। ग्रेड पे 1 दिसंबर, 2011 से दिया जाए। नए ग्रेड पे के लिए नियमित सेवाकाल के दो साल की शर्त हटाई जाए। पे बैंड का प्रारंभिक जमा ग्रेड पे डी जाए। भत्तों में सम्मानजनक वृद्धि हो। पेंशनरों की पेंशन में भी सम्मान जनक वृद्धि हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed