फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjay Awasthi said BJP disrespected the sentiments of the people by imposing byelections.

Shimla: संजय अवस्थी बोले-भाजपा ने उपचुनाव थोपकर जनता की भावनाओं का किया अनादर

Sat, 27 Apr 2024 06:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Apr 2024 06:20 PM IST
सार

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में जनमत कांग्रेस के साथ है और भाजपा का कोई भी षड्यंत्र अब सफल होने वाला नहीं।

विज्ञापन
Sanjay Awasthi said  BJP disrespected the sentiments of the people by imposing byelections.
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा है कि इस बार प्रदेश में धनबल की नहीं जनबल की जीत होगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में जनमत कांग्रेस के साथ है और भाजपा का कोई भी षड्यंत्र अब सफल होने वाला नहीं। संजय अवस्थी ने शनिवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि कांग्रेस प्रदेश में पूरी तरह एकजुट है। भाजपा इसमें अब कोई सेंधमारी नहीं कर सकती। भाजपा प्रदेश में पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है और उसके पास कोई भी मुद्दा नहीं है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को षड्यंत्र के तहत भाजपा ने जिस प्रकार अस्थिर करने की कोशिश की है, उसे अब इन चुनावों में करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।

विज्ञापन


अवस्थी ने कहा है कि भाजपा ने प्रदेश में छह उपचुनाव थोप कर लोगों की भावनाओं का अनादर किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। प्रदेश की चारों लोकसभा व छह विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस के घोषणा पत्र पर ऊलजलूल बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के विकास में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है। इसे देश और प्रदेश के लोग भलीभांति जानते है। भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। न किसी के खाते में 15 लाख रुपये आए और न ही हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला। देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती अर्थव्यवस्था भाजपा की नीतियों व निर्णयों का ही परिणाम है जो आज देश को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed