फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sanjay Awasthi and Chandrashekhar were made working presidents of State Congress in Shimla

Shimla: संजय अवस्थी और चंद्रशेखर को बनाया गया प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष, इस चर्चा पर लगा विराम

Wed, 27 Mar 2024 11:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Mar 2024 11:05 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आदेशों पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार देर शाम को इनकी नियुक्तियों को लेकर पत्र जारी किया। 

विज्ञापन
Sanjay Awasthi and Chandrashekhar were made working presidents of State Congress in Shimla
संजय अवस्थी बने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव से पहले पार्टी हाईकमान ने संजय अवस्थी और चंद्रशेखर को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्तियां दी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आदेशों पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार देर शाम को इनकी नियुक्तियों को लेकर पत्र जारी किया। 

विज्ञापन

 

जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय अवस्थी सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी हैं। जिला मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से चंद्रशेखर कांग्रेस के विधायक हैं। चंद्रशेखर जिला मंडी से कांग्रेस के एकमात्र विधायक हैं। अभी कृषि मंत्री चंद्र कुमार और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन

 

बीते वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए थे। इनमें से राजेंद्र राणा और हर्ष महाजन कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस में नए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए संजय अवस्थी और चंद्रशेखर मुख्यमंत्री के करीबियों में हैं। कुछ महीने पहले तक चर्चा थी कि प्रतिभा सिंह के मंडी से चुनाव लड़ने के चलते प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार इनमें से किसी एक नेता को मिलेगा। लेकिन प्रदेश में बीते एक माह के दौरान हुई सियासी उठापटक के बाद प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की चर्चा पर अब विराम लग गया है। इसके चलते ही बुधवार को इन दोनों कांग्रेस विधायकों को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed