{"_id":"609d18d23fe0f0446565cdaa","slug":"sanitation-employees-of-local-urban-bodies-will-get-rs-6000-incentive-in-himachal-cm-jairam-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय निकायों के सफाई कर्मियों को मिलेगी 6000 रुपये प्रोत्साहन राशि, सीएम जयराम ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय निकायों के सफाई कर्मियों को मिलेगी 6000 रुपये प्रोत्साहन राशि, सीएम जयराम ने किया एलान
Thu, 13 May 2021 07:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 May 2021 07:04 PM IST
सार
शहरी क्षेत्रों में उचित साफ-सफाई बनाए रखने में महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाले स्थानीय निकायों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर परिषदों तथा नगर पंचायतों में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को 6000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह राशि तीन किस्तों में अप्रैल, मई और जून 2021 के लिए प्रतिमाह 2000 रुपये दी जाएगी।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने बैठक की अध्यक्षता की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में उचित साफ-सफाई बनाए रखने में महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाले स्थानीय निकायों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर परिषदों तथा नगर पंचायतों में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को 6000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह राशि तीन किस्तों में अप्रैल, मई और जून 2021 के लिए प्रतिमाह 2000 रुपये दी जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह घोषणा गुरुवार को शिमला से शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बातचीत के दौरान की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से उनके संबंधित क्षेत्रों में कोरोना के कारण होम आइसोलेट व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया, जिससे उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श और उपचार प्राप्त हो। जयराम ठाकुर ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि लोगों को कोरोना एसओपी का पालन करने के लिए प्रेरित करें। कोरोना मरीजों की मौत होने पर प्रोटोकॉल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार करवाएं। निर्वाचित प्रतिनिधि गरीबों और जरूरतमंदों को फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर और फूड किट बांटें। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य वन निगम को मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए निशुल्क लकड़ी प्रदान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा टीकाकरण
सीएम ने कहा कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण 17 मई से आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा और लोगों को टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन