सेनेटरी नैपकिन मशीनें लगाने के लिए स्कूल-कॉलेजों से मांगा ब्योरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली बेटियों को अब सेनेटरी नैपकिन लेने के लिए किसी तरह की शर्मिंदगी या झिझक का सामना नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल के सरकारी स्कूल-कॉलेजों में सेनेटरी वेंडिंग मशीनें लगाने का काम शुरू हो गया है।
उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूल-कॉलेज प्रिंसिपलों को पत्र लिखकर संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं का ब्योरा मांगा है। उच्च शिक्षा निदेशालय के मुताबिक कई कॉलेजों में मशीनें लगा दी गई हैं।
स्कूलों में मशीनें लगाने का काम शुरू किया गया है। इस मशीन से आसानी से सेनेटरी नैपकिन प्राप्त हो जाएगा। एक अलग मशीन में प्रयोग किए गए नैपकिन को नष्ट करने की सुविधा मिलेगी। छात्राओं को इसके लिए बहुत कम शुल्क अदा करना होगा।
स्कूल में ही एक डिस्पोजिंग मशीन भी लगाई जाएगी
स्कूल में पढ़ने वाली किशोरियों की सबसे बड़ी चिंता दूर करने की दिशा में जयराम सरकार ने सराहनीय पहल की है। सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन से नैपकिन प्राप्त होगा। स्कूल में ही एक डिस्पोजिंग मशीन भी लगाई जाएगी।
इसमें यूज किए गए नैपकिन को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया जा सकेगा। इस योजना से लड़कियों की शारीरिक स्वच्छता के साथ पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।
इंफेक्शन से बचेंगी लड़कियां
लड़कियों को इंफेक्शन से बचाने के लिए सरकार का यह सराहनीय प्रयास है। अधिकांश लड़कियों में नैपकिन खरीदने को लेकर संकोच रहता है। वे मेडिकल स्टोर में जाकर सेनेटरी नैपकिन लेने से परहेज करती हैं। ऐसे में इन मशीनों के लगने से लड़कियों को बड़ी राहत मिलेगी।