फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sand and gravel were transported on scooters and bikes in two panchayats, information obtained under RTI revea

Himachal: दो पंचायतों में स्कूटर और बाइक पर ढो दिया रेत-बजरी, आरटीआई में हुआ खुलासा

Wed, 22 Jan 2025 10:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jan 2025 10:24 PM IST
सार

शिमला में हाल ही में चर्चित मामले के बाद सिरमौर में बाइक, स्कूटर और कारों में रेत-बजरी ढोने के आरोप लगे हैं। इसमें 50 लाख रुपये से अधिक के घोटाले की आशंका है।

विज्ञापन
Sand and gravel were transported on scooters and bikes in two panchayats, information obtained under RTI revea
आरटीआई कार्यकर्ता कृष्ण दत्त शर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिमला में हाल ही में चर्चित मामले के बाद सिरमौर में बाइक, स्कूटर और कारों में रेत-बजरी ढोने के आरोप लगे हैं। इसमें 50 लाख रुपये से अधिक के घोटाले की आशंका है। यह आरोप नाहन में पत्रकारवार्ता में रेडली पंचायत निवासी आरटीआई कार्यकर्ता कृष्ण दत्त शर्मा ने लगाए। शर्मा ने बताया कि मामले में उचित जांच को लेकर बुधवार को विजिलेंस को भी शिकायत सौंपी गई है। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत रेड़ली और दाना घाटों में विभिन्न विकास कार्यों में धांधलियां की गई हैं। संबंधित कार्यों को लेकर जब सूचना का अधिकार अधिनियम में जानकारी हासिल की तो यह जानकारी मिली है। दोनों ही पंचायतों में एक ही कंपनी की ओर से रेत-बजरी समेत अन्य निर्माण सामग्री वितरित की गई है। दोनों ही पंचायतों में एक जैसे एम. फार्म लगाए गए हैं।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि उक्त कंपनी की ओर से जो रेत-बजरी आदि को लेकर बिल दिए गए हैं। उनमें स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जेसीबी, मैक्स गाड़ी के नंबर ढुलाई के लिए दर्शाए गए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। उन्होंने मीडिया को आरटीआई के माध्यम से लिए गए वाहनों के नंबर की सूची भी जारी की है। शर्मा ने कहा कि उन्होंने मामले को लेकर सूचना एकत्रित की और इस दिशा में कई बार शिकायत भी अधिकारियों से की है, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। मामले को दबाने को लेकर उनपर झूठे एट्रोसिटी के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed