फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Samples of 194 medicines across the country including 73 manufactured in Himachal have failed quality tests

Drug Alert: हिमाचल में बनीं 73 समेत देश की 194 दवाओं के सैंपल फेल, स्टॉक बाजार से वापस मंगाया जाएगा

Tue, 24 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 05:00 AM IST
सार

हिमाचल में बीपी, संक्रमण, अल्सर, विटामिन, बलगम वाली खांसी, निमोनिया, सर्दी जुखाम, बुखार, एसिडिटी की दवा के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। 

विज्ञापन
Samples of 194 medicines across the country including 73 manufactured in Himachal have failed quality tests
दवाएं। - फोटो : freepik.com

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बनीं 73 दवाओं समेत देशभर में 194 दवाओं के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए। हिमाचल में बीपी, संक्रमण, अल्सर, विटामिन, बलगम वाली खांसी, निमोनिया, सर्दी जुखाम, बुखार, एसिडिटी की दवा के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। राज्य दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने कहा कि संबंधित दवा कंपनियों को नोटिस जारी किया जाएगा। इन उद्योगों के खिलाफ ड्रग एंड काॅस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कंपनियों का स्टॉक बाजार से वापस मंगवाया जाएगा। फरवरी के ड्रग अलर्ट में सीडीएसओ व राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए गए 194 दवाओं के सैंपल फेल हुए।

विज्ञापन

इन कंपनियों की दवाओं के सैंपल फेल
प्रदेश की कालाअंब स्थित एथेंस लैब, ऊना की जिंदल मेडियर, बद्दी सीआईईएल कंपनी, बद्दी के भु्ड्ड की सार बायोटेक, बद्दी की मर्क लैब, ऊना की स्विस गार्नियर, सोलन की चिमक हेल्थकेयर, कांगड़ा की लियोटिक फार्मा, बद्दी के भटोली के क्योरटेक स्किन केयर, पांवटा साहिब की लेबोरेट, कांगड़ा की राचिल फार्मातथा बद्दी के मार्टिन एंक क्रो कंपनी की अल्सर की दवा के सैंपल फेल हुए हैं।इसके अलावा अन्य कंपनियों की दवाओं के सैंपल भी फेल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed