{"_id":"6a5255da553f81fd66092422","slug":"samoli-school-from-rohru-wins-the-under-17-boys-chess-tournament-shimla-news-c-19-sml1002-752085-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शतरंज के अंडर-17 बालक वर्ग में रोहड़ू का समोली स्कूल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शतरंज के अंडर-17 बालक वर्ग में रोहड़ू का समोली स्कूल बना विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवीएम विकासनगर में वॉलीबाल के अंडर-14 बालक वर्ग में भी समोली स्कूल जीता, 400 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
टेबल टेनिस के अंडर-17 वर्ग में भी शिमला जीता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के सरस्वती विद्या मंदिर हिमरश्मि (एसवीएम) परिसर विकासनगर में हिमाचल शिक्षा समिति की 36वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शतरंज, वॉलीबाल और टेबल टेनिस की स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 192 स्कूलों के करीब 400 खिलाड़ी विभिन्न खेलकूद स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।
शतरंज के अंडर-14 बालक वर्ग का खिताब बिलासपुर के घुमारवीं विद्यालय ने जीता जबकि शिमला के हिमरश्मि विद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में रोहड़ू के समोली स्कूल ने पहला और बिलासपुर के घुमारवीं विद्यालय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज के बालिका वर्ग में अंडर-14 में शिमला के हिमरश्मि विद्यालय ने प्रथम और बिलासपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में बिलासपुर के घुमारवीं विद्यालय ने पहला तथा शिमला के हिमरश्मि विद्यालय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में बिलासपुर के घुमारवीं विद्यालय ने प्रथम और कुल्लू के मनाली विद्यालय ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
वॉलीबाल के अंडर-14 बालक वर्ग में शिमला के समोली ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि कुल्लू के मनाली विद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग में कुल्लू के मनाली विद्यालय ने प्रथम और शिमला के पुजारली-4 ने द्वितीय स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस के अंडर-17 वर्ग में शिमला के हिमरश्मि विद्यालय ने प्रथम तथा सोलन के कुमारहट्टी विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को आयोजकों एवं अतिथियों ने बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता संयोजक कुशल ठाकुर ने बताया कि 12 जुलाई को प्रतियोगिता का समापन होगा।