फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sachin tendulkar gave tips to cricketers in HPCA stadium Dharamshala

अगली बार आपको देश के लिए खेलता देखना चाहता हूं: सचिन

Fri, 04 May 2018 01:03 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 04 May 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar gave tips to cricketers in HPCA stadium Dharamshala

पहली इनिंग में कभी मैच नहीं जीता जाता। मैच जीतने के लिए दूसरी इनिंग जरूरी है। अनुराग ठाकुर ने आपके लिए पहली इनिंग खेल दी है, दूसरी इनिंग आपको खेलनी है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की डे अकादमी के उभरते क्रिकेटरों से यह बात क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कही।

विज्ञापन


धर्मशाला के अपने निजी दौरे के तीसरे दिन मास्टर ब्लास्टर एचपीएसए स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने डे अकादमी और महिला अकादमी के उभरते खिलाड़ियों से करीब 10 मिनट बात की। उन्होंने कहा कि वे कभी भी अभ्यास से मुंह न मोड़ें।
विज्ञापन


एचपीसीए ने युवाओं के लिए अच्छी सुविधा मुहैया करवाई है। इसलिए, अभ्यास में खिलाड़ियों को खूब पसीना बहाना चाहिए। एकेडमी के खिलाड़ियों से उन्होंने कहा कि अगली बार जब मैं धर्मशाला स्टेडियम आऊंगा तो आप में से किसी को एचपीसीए के लिए खेलता हुआ देखना चाहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं बारिश में भी अभ्यास करता रहा

sachin tendulkar gave tips to cricketers in HPCA stadium Dharamshala

उससे आगे भी आप देश के लिए खेलें, ऐसी कामना करता हूं। साथ ही उन्होंने युवा क्रिकेटरों को अनुशासन में खेलने की हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने युवा महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

युवा क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर से मिलने के बाद खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहे। 

सचिन ने वर्ष 2006 का अपना एक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें विदेश दौरे पर जाना था, लेकिन अभ्यास के दौरान बारिश शुरू हुई। बारिश होने के बाद भी उन्होंने अभ्यास जारी रखा।

सचिन ने रखी क्रिकेट संग्रहालय की आधारशिला

sachin tendulkar gave tips to cricketers in HPCA stadium Dharamshala

धौलाधार की वादियों का भ्रमण करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में संग्रहालय की आधारशिला रखी। इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भी लोकार्पण किया। अपने निजी भ्रमण पर आए सचिन तेंदुलकर वीरवार को दोपहर बाद एचपीसीए स्टेडियम पहुंचे।

सबसे पहले उन्होंने संग्रहालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके बाद सचिन ने एचपीसीए की डे अकादमी और महिला अकादमी के युवा खिलाड़ियों से बातचीत की। इससे पहले अनुराग ठाकुर ने सचिन तेंदुलकर को हिमाचली टोपी, शॉल और बड़ा थाल देकर सम्मानित किया।

दलाईलामा से भी की मुलाकात

sachin tendulkar gave tips to cricketers in HPCA stadium Dharamshala

वहीं, एचपीसीए की महिला अकादमी की युवा खिलाड़ियों और अन्य पदाधिकारियों ने सचिन का स्वागत किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा कि एचपीसीए ने युवा खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। इसके लिए अनुराग ठाकुर बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय प्रयास किया है। इसके परिणाम सबके सामने हैं।   

जब सचिन संग्रहालय का शिलान्यास कर इंडोर की ओर बढ़े तो एचपीसीए स्टेडियम के गेट नंबर दो के बाहर खड़े प्रशंसकों की ओर मुड़ गए और प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए। कई लोगों से हाथ भी मिलाया। इसके अलावा पूरे कार्यक्रम के दौरान सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही। सचिन ने दलाईलामा से भी उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। सचिन ने दलाईलामा से करीब आधा घंटा बातचीत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed