फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Russia-Ukraine war: Ankur of himachal sent video to father, said - heavy bombing in Kharkiv, panic among students

Russia-Ukraine war: अंकुर ने पिता को भेजा वीडियो, बोले- खारकीव में हो रही भारी बमबारी, विद्यार्थियों में दहशत

Wed, 02 Mar 2022 11:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Mar 2022 11:32 PM IST
सार

अंकुर ने  वीडियो संदेश जारी कर कहा कि दिन भर इंतजार करने के बाद भी ट्रेन नहीं मिली। विद्यार्थियों को 15 किलोमीटर दूर एक अज्ञात स्थान पर रखा गया है। कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। हालात बदतर हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Russia-Ukraine war: Ankur of himachal sent video to father, said - heavy bombing in Kharkiv, panic among students
अंकुर चंदेल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर के अंकुर चंदेल यूक्रेन के खारकीव रेलवे स्टेशन से अपने पिता को वीडियो संदेश भेजा है। इनमें उन्होंने कहा कि पहले भारतीयों को रेलवे स्टेशन पर नहीं बिठाया जा रहा था। केवल 20 से 25 छात्राओं को ही ट्रेन में बिठाया गया। बाकी सभी खारकीव के निकट रेलवे स्टेशन में ही फंसे हुए हैं। अंकुर ने कहा कि दिन भर इंतजार करने के बाद भी ट्रेन नहीं मिली।

विज्ञापन


विद्यार्थियों को 15 किलोमीटर दूर एक अज्ञात स्थान पर रखा गया है। कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। हालात बदतर हो चुके हैं। दिन में विशेष ट्रेन से पोलैंड भेजने की बात हुई थी लेकिन हजारों विद्यार्थी वहां फंसे हुए हैं। अंकुर ने पिता को बताया कि खारकीव में हो रही भारी बमबारी की हलचल रेलवे स्टेशन के निकट भी महसूस की जा रही है। रेलवे स्टेशन के आसपास भी बमबारी हुई है, जिससे हजारों विद्यार्थियों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed