फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Russia Ukraina War: CM Jairam said that 317 students of Himachal are still stranded in Ukraine

Russia-Ukraina War: सीएम जयराम बोले- हिमाचल के 317 विद्यार्थी अभी यूक्रेन में फंसे

Mon, 28 Feb 2022 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Feb 2022 09:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों से समुचित समन्वय के लिए राज्य सरकार ने एक हेल्प लाइन स्थापित की है। हेल्प लाइन पर अब तक 218 लोगों ने पंजीकरण करवाया है। अब तक हिमाचल प्रदेश के 102 विद्यार्थी भारत पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
Russia Ukraina War: CM Jairam said that 317 students of Himachal are still stranded in Ukraine
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के 317 विद्यार्थी अभी भी यूक्रेन में फंसे हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को सकुशल घर वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री ने यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों और उनके माता-पिता से वर्चुअल बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों से समुचित समन्वय के लिए राज्य सरकार ने एक हेल्प लाइन स्थापित की है। हेल्प लाइन पर अब तक 218 लोगों ने पंजीकरण करवाया है। अब तक हिमाचल प्रदेश के 102 विद्यार्थी भारत पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों को यूक्रेन में भारतीय दूतावास के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि छात्र दूतावास के अधिकारियों और अपने-अपने संस्थानों के प्रबंधन से परामर्श के बाद ही स्थान छोड़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और उनकी सकुशल वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य सरकार विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार से लगातार संपर्क में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्थिति से पूरी तरह अवगत है।
विज्ञापन


सुरक्षित वापसी प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय के लिए यूक्रेन के विभिन्न पड़ोसी देशों में चार केंद्रीय मंत्रियों को तैनात किया है। जयराम ठाकुर ने यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के माता-पिता से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। राज्य सरकार के अधिकारियों और मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी स्थिति की निगरानी की जा रही है। सीएम जयराम ने कहा कि राज्य सरकार ने भारत आने वाले सभी हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को निशुल्क घर लाने के लिए व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के 16 और विद्यार्थी यूक्रेन से लौटे

Russia Ukraina War: CM Jairam said that 317 students of Himachal are still stranded in Ukraine
दिल्ली पहुंची कुल्लू की छात्रा। - फोटो : संवाद

यूक्रेन में फंसे हिमाचल के 16 और विद्यार्थी देश में लौट आए हैं। 10 विद्यार्थी सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचे जबकि छह विद्यार्थी शाम की फ्लाइट से आए। सोमवार को कांगड़ा-शिमला जिला के तीन-तीन, चंबा-हमीरपुर-सिरमौर के दो-दो, और मंडी, सोलन, ऊना और बिलासपुर जिला से एक-एक विद्यार्थी ने यूक्रेन से वापसी की। अभी तक हिमाचल प्रदेश के कुल 55 विद्यार्थी यूक्रेन से सुरक्षित लौट आए हैं।

नई दिल्ली स्थित प्रदेश का आवासीय आयुक्त का कार्यालय इनकी देखरेख कर रहा है। 51 विद्यार्थियों को दिल्ली से प्रदेश के लिए भेज दिया है। सोमवार शाम को लौटे चार विद्यार्थियों को हिमाचल भवन दिल्ली में रखा गया है। यह मंगलवार को हिमाचल के लिए रवाना होंगे। मंगलवार सुबह नौ और दस बजे यूक्रेन से दो और फ्लाइट्स नई दिल्ली में उतरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed