फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rusa CBCS in hpu shimla.

नए छात्रों को नया, पुरानों के लिए पुराना अंक पैटर्न

Wed, 04 Nov 2015 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Nov 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
Rusa CBCS in hpu shimla.

एचपीयू की कार्यकारी परिषद के रूसा सीबीसीएस यूजी डिग्री कोर्स में इंटरनल असेसमेंट और सेमेस्टर अंत परीक्षा के अंक विभाजन के नए फैसले को इसी सत्र से लागू किया जाएगा। यह पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं में ही लागू होगा, जबकि पुराने तीसरे और पांचवें सत्र के छात्रों के लिए 50:50 का अंक विभाजन ही रहेगा।

विज्ञापन


यूजी डिग्री कोर्स को पूरा करने को नई न्यूनतम 106 क्रेडिट की शर्त सभी छात्रों पर लागू रहेगी। यह पूर्व में 120 क्रेडिट थी। मूल्यांकन और अंक विभाजन के नए फैसले का लाभ प्रथम सत्र के छात्रों को ही मिलेगा। न्यूनतम क्रेडिट की बदली शर्त से तीसरे और पांचवें सत्र के छात्र भी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के सचिव राम लाल शर्मा ने माना कि ईसी के लिए फैसले के मुताबिक ही सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी करवाई गई है। जो 23 नवंबर से शुरू होने जा रही है। विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान और सीओई प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि नया फैसला सिर्फ पहले सत्र पर लागू होगा। डिग्री को 106 क्रेटिड अनिवार्यता शर्त सभी पर लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओल्ड पैटर्न (सिर्फ तीसरा और पांचवां सत्र)

50 (इंटरनल असेसमेंट): 50 (टर्म एंड)
प्रश्न पत्र के सवाल
10 आब्जेक्टिव टाइप प्रशन 1 अंक प्रति प्रश्न
4 प्रश्न प्रति प्रश्न दो अंक 10 से 15 शब्द जवाब
चार यूनिट दो प्रश्न प्रति यूनिट एक करना अनिवार्य प्रति प्रश्न 8 अंक
इंटरनल असेसमेंट अंक विभाजन
दो टर्म टेस्ट के 30 अंक, 15 अंक असाइनमेंट एंड सेमीनार, 5 अंक हाजिरी कुल 50

नया पैटर्न (केवल पहला सेमेस्टर)
अंक विभाजन 70 (टर्म एंड) 30 (इंटरनल असेसमेंट)
प्रश्न पत्र पैटर्न..
10 प्रश्न आब्जेटिक्टव टाइप, पांच प्रश्न 20 से 25 शब्द उत्तर वाले अनिवार्य
4 यूनिट में प्रति यूनिट दो प्रश्नों में से एक प्रश्न अनिवार्य के साथ दस अंक के
इंटरनल असेसमेंट में
15 टर्म एंड टेस्ट के 10 अंक असाइनमेंट और सेमीनार हाजिरी के 5 अंक कुल 30 अंक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed