फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   run bhoomi movie will depict the beti bachao beti padhao abhiyan.

बीमार भाई की जान बचाने के लिए दौड़ेगी 'भूमि'

Tue, 15 Sep 2015 10:35 AM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
run bhoomi movie will depict the beti bachao beti padhao abhiyan.

हिमाचल में बनी फिल्म ‘रन भूमि’ बेटी बचाओ अभियान का हिस्सा बनेगी। हिंदी के अलावा इसे चार भाषाओं में डब करके पूरे देश में दिखाया जाएगा। भाई की जान बचाने के लिए बहन के संघर्ष को दिखाती यह फिल्म 30 अक्तूबर को देशभर में रिलीज होगी। इससे पहले 24 सितंबर को फिल्म का म्यूजिक लांच होगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इस फिल्म को बेटी बचाओ अभियान का हिस्सा बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस दौरान मुख्य अतिथि होंगे। यह फिल्म हिंदी सहित चार अन्य भाषाओं तमिल, तेलगु, बंगाली तथा उड़िया में भी प्रदर्शित होगी। इस समारोह में भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री, बॉलीवुड और औद्योगिक जगत की अनेक हस्तियां शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

2010-11 में हुई है फिल्म की शूटिंग

run bhoomi movie will depict the beti bachao beti padhao abhiyan.

कसौली इंटरनेशनल स्कूल में यह फिल्म 2010-11 में बनी है। फिल्म में मुख्य भूमिका स्कूल की पूर्व छात्रा हिमानी अत्री निभा रही हैं। जबकि ऋत्विक ठाकुर, कामाक्षी तिवारी, उमेश ठाकुर सहित दर्जनों स्थानीय कलाकारों ने इसमें अभिनय किया है।

फिल्म की शूटिंग स्कूल परिसर के अलावा कसौली, लारेंस स्कूल सनावर, डगशाई पब्लिक स्कूल, सोलन, शिमला, नारकंडा, गंभरपुल सहित जयपुर तथा मुंबई में हुई है। स्कूल के एमडी हीरा ठाकुर ने बताया की उन्हें इस संबंध में न्योता मिल चुका है।

भाई की जान बचाने को दौड़ती है भूमि

run bhoomi movie will depict the beti bachao beti padhao abhiyan.

फिल्म की कहानी एक लड़की भूमि पर आधारित है। भूमि 100 मीटर तक की रेस दौड़ती है। उसका भाई बीमार हो जाता है और इलाज के लिए पैसे की जरूरत होती है। उसे पता चलता है की शिमला में 16 किलोमीटर की हिमालयन क्रास कंट्री रेस होने वाली है।

इसमें दस लाख रुपये इनाम रखा गया है। भूमि अपने भाई की जान को बचाने के लिए रेस में हिस्सा लेना चाहती है।  फिर उसे एक कोच मिलता है। संघर्ष के बाद भूमि इस रेस को जीतती है और भाई की जान बचाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed