बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें, सरकार ने लोगों से की ये अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत केंद्र या राज्य सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की नकद प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और निदेशालय महिला एवं बाल विकास ने इस तरह की अफवाहें फैलाने वाली अनाधिकृत वेबसाइटों, संगठनों और व्यक्तियों से जनता को सतर्क रहने की अपील की है।
राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया है कि प्रदेश में यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में लागू की गई है।
योजना का मुख्य उद्देश्य गिरते लिंग अनुपात में सुधार लाना, बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसी को भी नकद राशि वितरित करने का प्रावधान नहीं है।
इनके खिलाफ कार्रवाई करेगी सरकार
योजना के तहत नकद राशि देने का वादा करने वाला कोई व्यक्ति, संगठन, ऑनलाइन पोर्टल जनता को धोखा दे रहा है। इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले या इसे बढ़ावा देने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जनता ऐसी योजनाओं के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार न बनें और पैसे न दें। अपनी निजी जानकारी आधार कार्ड, बैंक विवरण, फोन नंबर, ई-मेल साझा न करें। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी मामला अगर किसी व्यक्ति के समक्ष आए तो इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।
सरकार के प्रवक्ता ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसे भ्रामक संदेशों व प्रसार के बहकावे में न आएं। यदि किसी भी स्थान पर कोई व्यक्ति भ्रामक प्रचार या इस प्रकार के फॉर्म भरने के बारे में प्रेरित करे या लोगों को संदेश भेजते पाया जाता हे तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित क्षेत्र के जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व आईसीडीएस पर्यवेक्षक को दें।