{"_id":"59ab9c234f1c1be5278b5067","slug":"rubella-vaccination-drive-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इन बच्चों को नहीं लगेंगे रूबेला के टीके, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इन बच्चों को नहीं लगेंगे रूबेला के टीके, ये है वजह
सरोज पाठक/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में खसरा और रुबेला के बचाव के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान से एचआईवी पॉजिटिव बच्चों को दूर रखा गया है। इन बच्चों को खसरा और रुबेला का टीका नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा जो बच्चे पहले टीका लगने के बाद किसी रिएक्शन, बुखार और अन्य बीमारी से ग्रस्त हुए थे तो उन बच्चों को भी यह टीके नहीं लगाए जाएंगे। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग ने बाकायदा सभी जिलों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह टीका एचआईवी ग्रस्त बच्चों के लिए हानिकारक है। ऐसा नहीं है कि एचआईवी से ग्रस्त सभी बच्चों को यह टीका नहीं लगेगा। जो बच्चा पहले चरण में है, तो उसे तो टीका लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
मगर जो बच्चा दवाइयों पर निर्भर है, उसे यह टीका नहीं लगेगा। टीका नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए टीका लगवाना जरूरी है। खसरा और रुबेला एक ऐसा जानलेवा रोगाणु है, जो अगर बिगड़ जाए तो बच्चे की जान तक जा सकती है।
इससे बच्चा निमोनिया, टाइफाइड, दस्त और सर्दी-जुखाम जैसी बीमारियों की चपेट में आ सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्षेत्रीय अस्पताल, बिलासपुर डॉ. विनोद चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत एचआइवी से ग्रसित बच्चों को टीके नहीं लगाए जाएंगे।
तेज बुखार व पहले इस टीके से जिन बच्चों को रिएक्शन हुआ हो उनका भी टीकाकरण नहीं किया जा रहा है। इन बच्चों की सूची तैयार करके मौप-अप राउंड में टीके लगाए जाएंगे।