फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   RTPCR negative report compulsory for entry in Himachal Pradesh for seven state tourists

एडवाइजरी: सात राज्यों के पर्यटकों को बिना कोविड रिपोर्ट हिमाचल न आने की सलाह

Sun, 11 Apr 2021 07:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Apr 2021 07:48 PM IST
सार

  • 16 अप्रैल को जारी होगी एडवाइजरी  
  • यूपी, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के पर्यटकों के लिए होंगे निर्देश
  • 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी
  • बसों और सार्वजनिक वाहनों में नहीं बैठा पाएंगे क्षमता से अधिक सवारियां

विज्ञापन
RTPCR negative report compulsory for entry in Himachal Pradesh for seven state tourists
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के हाई लोड वाले सात राज्यों पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोगों को राज्य सरकार ने बिना कोविड रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में न आने की सलाह दी है। आने से पहले 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाने की सलाह दी है। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार 16 अप्रैल को एडवाइजरी जारी करेगी। हालांकि, राज्य सरकार ने इसे अनिवार्य नहीं किया है। ये फैसले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर रविवार को हुई समीक्षा बैठक में लिए गए।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कोरोना का तेजी से फैलना चिंता का विषय है। गत 45 दिनों में 10,690 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इसी समयावधि में कोरोना से 120 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में सरकार ने पर्यटकों को आने की अनुमति दी है, लेकिन वायरस फैलने से रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का होटल मालिकों और पर्यटकों को कड़ाई से पालन करना होगा। बसों, सार्वजनिक यातायात माध्यमों और निजी वाहनों में क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


वाहनों में भी फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। विवाह जैसे सामाजिक समारोहों के आयोजन से संबंधित मानक संचालन प्रक्रियाओं का भी पालन करना होगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के सीएम ने निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन का न्यूनतम अपव्यय करना होगा। बैठक में मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सीएम ने कहा कि नवरात्र में श्रद्धालुओं को प्रदेश में विभिन्न मंदिरों के भ्रमण पर आने की अनुमति दी है, लेकिन श्रद्धालुओं को मास्क पहनने समेत और कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाके पर नहीं रोके जाएंगे पर्यटक, होटलियर खुद करेंगे चेक

एक ओर हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी प्रचंड लहर आ चुकी है तो दूसरी तरफ यहां चौपट होता पर्यटन कारोबार है। ऐसे में धर्म संकट में फंसी सरकार ने कोरोना के हैवी लोड वाले सात राज्यों के लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाने की केवल सलाह दी है, अनिवार्य नहीं किया है। रिपोर्ट भी प्रदेश के नाकों पर चेक नहीं होगी, बल्कि होटल वाले खुद रिपोर्ट चेक करेंगे।

इस तरह से देखा जाए तो प्रदेश के होटल कारोबारियों को नुकसान से बचाने के लिए सरकार ने कड़े फैसले लेने से परहेज ही किया है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में कोरोना वायरस का हैवी लोड है। इन राज्यों से संक्रमित कौन व्यक्ति हिमाचल आकर घूम रहा है, इसे जांचने की यहां कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि, जब ये लोग अपने राज्यों में लौटते हैं तो वहां कई स्थानों पर इनके टेस्ट होते हैं। इनमें से कई लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। 

जरूरी हुआ तो अनिवार्य की जा सकती है रिपोर्ट
मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची का कहना है कि अभी एडवाइजरी जारी की गई है। आने वाले वक्त में जरूरी हुआ तो इस रिपोर्ट को अनिवार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed