Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के लिए उड़ानों के संचालन को हर साल देंगे 31 करोड़
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला हवाई मार्गों पर नियमित हवाई सेवाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए राज्य सरकार हर साल 31 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य में हवाई सेवाओं को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला हवाई मार्गों पर नियमित हवाई सेवाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह उड़ानें सप्ताह भर संचालित होंगी और इनका निरंतर संचालन के लिए राज्य सरकार हर साल 31 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है और पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे बेहतर हवाई सेवाओं पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य के समग्र आर्थिक विकास में सहायता मिलेगी। नियमित हवाई सेवाओं के संचालन से यात्रा का समय बचेगा और पर्यटकों, व्यापारियों तथा आम जनता के लिए सुगम आवागमन का साधन सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि शिमला और धर्मशाला के लिए विश्वसनीय हवाई सेवाओं से प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी। हवाई सेवाओं के निरंतर संचालन के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने और दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने में प्रदेश सरकार का यह कदम रणनीतिक साबित होगा। सब्सिडी आधारित क्षेत्रीय हवाई संपर्क से दैनिक यात्रियों, व्यापारिक यात्रियों और पर्यटकों को समान रूप से लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य में तीन संचालित हवाई अड्डों के अलावा कई हेलीपैड मौजूद हैं और प्रत्येक जिला मुख्यालय तथा अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। हाल ही में संजौली हेलीपोर्ट से चंडीगढ़ और रिकांगपियो के लिए हेलिकाप्टर सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे पर्यटक राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सुगमता से पहुंच सकेंगे। इसके अतिरिक्त संजौली-रामपुर-रिकांगपियो और संजौली-मनाली (सासे हेलीपैड) के लिए भी शीघ्र हेलिकाप्टर सेवाएं शुरू की जाएंगी। इन हवाई मार्गों के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को मानक संचालन प्रक्रिया की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं।