फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rs 100 crore processing plant to be built soon in Parala Mandi, Horticulture Minister inspected

Processing Plant: जगत सिंह नेगी बोले- छैला कैंची-पराला मंडी सड़क और प्रोसेसिंग प्लांट जल्द करवाएं तैयार

Mon, 03 Jul 2023 08:18 PM IST
Krishan Singh संवाद/ब्यूरो, ठियोग/शिमला
संवाद/ब्यूरो, ठियोग/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Jul 2023 08:18 PM IST
सार

ऊपरी शिमला की प्रमुख सेब मंडी पराला का बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेब मंडी की सड़क 15 जुलाई से पहले दुरुस्त होगी। 

विज्ञापन
Rs 100 crore processing plant to be built soon in Parala Mandi, Horticulture Minister inspected
बागवानी मंत्री ने किया प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी शिमला की प्रमुख सेब मंडी पराला का बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेब मंडी की सड़क 15 जुलाई से पहले दुरुस्त होगी। यहां जल्द ही सार्वजनिक शौचालय बनकर तैयार होंगे। मंडी में 100 करोड़ रुपये का प्रोसेसिंग प्लांट भी जल्द बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि सेब की खेती में भविष्य में ओर सुधार लाया जाएगा। उन्होंने सेब की गुणवत्ता को लेकर भी बागवानों को और प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बातचीत के माध्यम से हर बात का हल निकल सकता है। अगर बागवानों के हित में होगा तो सिस्टम में बदलाव किया जा सकता है। अब सेब सीजन की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में कांग्रेस सरकार ने बागवानों के सेब को किलो के हिसाब से बेचने का एलान किया था।

विज्ञापन


सोमवार को मंडी के निरीक्षण के दौरान बागवानी मंत्री ने किलो के हिसाब से लग रही सेब की बोली में भी हिस्सा लिया। बागवानी मंत्री से भेंट करने के लिए किसान नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान बागवानी मंत्री पराला मंडी के आढ़तियों से भी मिले। आढ़तियों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि मंडी में किलो के हिसाब से सेब को बेचना एक बड़ी चुनौती है। इसके बाद बागवानी मंत्री ने पराला में बन रहे प्रोसेसिंग प्लांट का दौरा किया। यहां सेब से कई तरह के उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। गौर हो कि अपर शिमला की जनता के लिए पराला मंडी लाभदायक साबित हुई है, लेकिन पूर्व सरकार के समय से बन रही एक और फंड अब तक शुरू नहीं हो पाया है। मंडी में आज भी किसानों बागवानों को बैंक की सुविधा खलती है। यह बात नेताओं को भी मालूम है, लेकिन आज तक इस सुविधा को शुरू नही किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed