फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   routes of hrtc stalled due to snowfall, many buses stranded

Himachal Snowfall: बर्फबारी से हिमाचल पथ परिवहन निगम के 376 रूट ठप, 84 बसें फंसीं

Thu, 01 Feb 2024 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Feb 2024 08:49 PM IST
सार

प्रदेश भर में गुरुवार को निगम के 376 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं। सड़कें बंद होने से निगम की 84 बसें विभिन्न रूटों पर फंस गई हैं। 

विज्ञापन
routes of hrtc stalled due to snowfall, many buses stranded
बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजा बर्फबारी के बाद सड़कें बंद होने से एचआरटीसी बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। प्रदेश भर में गुरुवार को निगम के 376 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं। सड़कें बंद होने से निगम की 84 बसें विभिन्न रूटों पर फंस गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी वैकल्पिक मार्गों से बसों का संचालन कर रहा है। सड़कों पर भारी फिसलन के चलते कई रूटों पर रात्रि बस सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। बर्फबारी के बाद शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों में बस सेवाएं सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना जिले में अपेक्षाकृत कम संख्या में बस सेवाएं प्रभावित हुई है। बर्फबारी के बाद सड़कों पर फिसलन के चलते निगम प्रबंधन ने चालकों-परिचालकों को बसों के संचालन के दौरान विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बर्फबारी के दौरान किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन ने बसों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करने, कच्ची जमीन पर बसों को न ले जाने, छोटे नालों, नदियों के आसपास बसों का संचालन स्थिति के अनुसार करने, सुरक्षित होने पर ही बसों को रूटों पर आगे ले जाने, रूट पर चलने से पहले विंड स्क्रीन, वाइपर, फॉग लाइटों की अनिवार्य जांच करने, धुंध के दौरान सही लाइट का प्रयोग करने, बसों की रफ्तार कम रखने, बसों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करने, बसें खड़ी करने पर गुटका लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रबंधन ने यात्रियों से भी सड़क की स्थिति सही न होने पर जबरन बसों को आगे ले जाने के लिए चालक परिचालकों को बाध्य न करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


ठंड से कसोल में व्यक्ति की मौत
कुल्लू की पार्वती घाटी के कसोल में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ठंड लगने से मौत हुई है। व्यक्ति अकसर कसोल बाजार में घूमता हुआ देखा जाता था। वीरवार सुबह बाजार में किसी ने उसे मृत पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र बर्फबारी सेंटीमीटर में
रोहतांग दर्रा 110
अटल टनल 90
पलचान 75
नेहरू कुंड 60
जलोड़ी दर्रा 60
मनाली 30
केलांग 20

शिमला में ठंड से एक व्यक्ति की मौत, जंगल मिला मृत
राजधानी के न्यू शिमला थाना क्षेत्र में नेपाली मूल के एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। राजू (55) नेपाल का रहने वाला था। इसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने विसरा रिपोर्ट जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजी है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक ठंड के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक राजू कई सालों से लोअर खलीनी में किराये के कमरे में अकेले रहता था। यहां पर मिस्त्री का काम करता था। वीरवार सुबह सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। राजू खलीनी से लोअर खलीनी के जंगल में बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिचितों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed