फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rope stuck in the neck of a seven year old girl while swinging with her younger sister, died on spot

Mandi: रस्सी के झूले में गर्दन फंसने से घुटा दम, सात वर्षीय बच्ची की मौत

Sat, 19 Nov 2022 08:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Nov 2022 08:19 PM IST
सार

सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत नवाही में तीसरी कक्षा की छात्रा की घर में बनाए झूले में झूलते हुए गले में रस्सी फंस जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Rope stuck in the neck of a seven year old girl while swinging with her younger sister, died on spot
बच्ची की मौत(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

रस्सी के झूले में गर्दन फंसने से दम घुटने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई है। यह हादसा शनिवार दोपहर को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट की नबाही पंचायत में हुआ।  जानकारी के मुताबिक ब्रह्मदास की दोनों बेटियां शनिवार दोपहर को स्कूल से घर पहुंचीं। खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे में रस्सी से बनाए अलग-अलग झूलों में झूलने लगीं। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बड़ी बेटी श्वेता की गर्दन अचानक झूले की रस्सी में फंस गई। यह देख छोटी बेटी ने मां को जानकारी दी।

विज्ञापन


मां दौड़ते हुए कमरे में पहुंचीं तो श्वेता बेहोश पड़ी थी। श्वेता को नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी सरकाघाट कुलदीप धीमान ने बताया कि मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक बच्ची के पिता ब्रह्मदास मनाली में निजी नौकरी करते हैं और माता गृहणी है।  तीन बेटियों में  सात साल की श्वेता सबसे बड़ी थी और तीसरी कक्षा में पढ़ती थी।  स्थानीय पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा और ग्रामीणों ने इस हादसे में शोक प्रकट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed