फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rongtong power project accident.

रोंग टोंग हादसा: प्रबंधन की लापरवाही से गई इंजीनियरों की जान

Tue, 16 Jun 2015 09:19 AM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
rongtong power project accident.

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के रोंग टोंग प्रोजेक्ट के पावर हाउस में सेल्यूस वॉल्व फटने से 3 इंजीनियरों की मौत सीधे प्रबंधन की लापरवाही की ओर इशारा कर रही है। सूत्रों के अनुसार 6 माह पूर्व भी वॉल्व में लीकेज हुई थी। उस समय वॉल्व खिसककर दो इंच तक बाहर आ गया था। उसे बदलने के बजाय फिर से फिट कर दिया गया। मुख्यमंत्री के दौरे के चलते बिजली बोर्ड बंद पड़े प्रोजेक्ट की दो टरबाइनों को सोमवार को शुरू करना चाहता था।

विज्ञापन


रविवार शाम को ट्रायल के दौरान जैसे ही पानी छोड़ा वॉल्व फट गया और तीन इंजीनियरों की मौत हो गई। पावर हाउस की करोड़ों की मशीनरी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। सूत्र बता रहे हैं प्रोजेक्ट को चालू करने में कई महीने लगेंगे। यही नहीं, कुछ वर्ष पूर्व भी पावर हाउस का एक वॉल्व फट गया था, उस समय पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों ने खिड़कियों से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई थी।

विज्ञापन

पानी छोड़ने वाला गेट भी खराब

rongtong power project accident.

अगर पहले हुए हादसों से परियोजना प्रबंधन सबक लेता तो तीन इंजीनियरों की जान नहीं जाती। दूसरा प्रोजेक्ट चालू करने की जल्दबाजी भी भारी पड़ी। प्रोजेक्ट की मरम्मत का काम कोलकाता की निजी कंपनी को दिया गया है। जो तीन नंबर वॉल्व फटा उसकी मशीन रिपेयर के लिए गई हुई थी।

वॉल्व पानी के तेज बहाव को नहीं रोक पाया। प्रोजेक्ट के रेजरवायर में टरबाइन पर पानी छोड़ने वाले गेट में भी तकनीकी खराबी थी। बताया जाता है कि वह ठीक से बंद नहीं होता था। ऐसे में पानी कम या ज्यादा छूटने का डर रहता था। इसकी मरम्मत पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया।

रोंग टोंग पावर हाउस सील, प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी-
रोंग-टोंग हादसे के बाद प्रबंधन ने आनन-फानन में पावर हाउस को सील कर दिया है। तीनों इंजीनियरों के शव पोस्टमार्टम के बाद भावानगर में परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। चीफ इंजीनियर बीएम सूद ने नम आंखों से बताया कि हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। जांच के बाद ही असल कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed