फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rohtang pass will be reinstated by 30 april

इसी माह बहाल हो जाएगा मनाली-लेह मार्ग

Thu, 14 Apr 2016 12:28 PM IST
दिनेश जस्पा/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति)
दिनेश जस्पा/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति) Updated Thu, 14 Apr 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
rohtang pass will be reinstated by 30 april
रोहतांग दर्रे को पैदल पार करते लाहौल-स्पीति के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध रोहतांग मार्ग बहाल करने के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) अब लेह मार्ग की बहाली में जुट गया है। बीआरओ का दावा है कि हिमाचल की सीमा सरचू तक लेह मार्ग को 30 अप्रैल तक बहाल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


उधर, बीआरओ का ही एक विंग लेह से सरचू की तरफ मार्ग बहाली में जुटा है। मौसम ने साथ दिया तो मई माह के पहले हफ्ते से मनाली से सरचू होते हुए सेना के काफिले राशन और रसद लेकर लेह बॉर्डर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


सैलानी भी सड़क मार्ग से लेह जा सकेंगे। सीमा सड़क संगठन ने इन दिनों अपनी पूरी मशीनरी मनाली-सरचू मार्ग पर लगा दी है। बीआरओ बर्फ हटाते हुए पटसेऊ तक पहुंच गया है। हालांकि, पटसेऊ से पांच किमी पीछे दारचा की तरफ हिमखंड गिरने से बीआरओ को फिर पीछे मुड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामरिक महत्व के इस मार्ग की बहाली पर देश के रक्षा मंत्रालय की नजरें भी टिकी हैं। मनाली से लेह 475 किलोमीटर दूर है। लेकिन बीआरओ के 38 बीआरटीएफ के अधीन मनाली से सरचू तक 250 किमी मार्ग आता है।


उसके आगे मार्ग जेएंडके राज्य के अधीन है। 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने बताया कि उनकी टीम पटसेऊ के पास पहुंच चुकी है। अभी मौसम साथ नहीं दे रहा है। 30 अप्रैल तक उनके अधीन मनाली-सरचू मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। जम्मू की तरह से भी मार्ग बहाली जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed