{"_id":"664e29db27b32ab325012ab5","slug":"rohtang-pass-restored-from-manali-side-two-km-away-from-lahaul-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtang Pass: मनाली की तरफ से रोहतांग दर्रा बहाल, लाहौल से दो किमी दूर, इस दिन तक होगी पूरी बहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtang Pass: मनाली की तरफ से रोहतांग दर्रा बहाल, लाहौल से दो किमी दूर, इस दिन तक होगी पूरी बहाली
Wed, 22 May 2024 10:53 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 22 May 2024 10:53 PM IST
सार
रोहतांग दर्रा दो से तीन दिन में बहाल हो सकता है। बीआरओ की टीम 20 से 50 फुट ऊंची बर्फ की दीवारों का हटाकर इसे बहाल करने में जुटी है।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर बर्फ हटाने में जुटी जेसीबी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
13,050 फुट ऊंचा रोहतांग दर्रा दो से तीन दिन में बहाल हो सकता है। मनाली की तरफ से बीआरओ दो दिन पहले बर्फ को हटाकर बहाल कर चुका है, जबकि लाहौल की तरफ से मात्र दो किलोमीटर का फासला रह गया है। ऐसे में मनाली-कोकसर वाया रोहतांग दर्रा दोदिन में बहाल हो सकता है।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा के खुलने को लेकर सैलानियों को भी खासा इंतजार है। अभी तक मनाली की ओर से पर्यटक मढ़ी तक पहुंच रहे हैं। इस बार भारी बर्फबारी होने से रोहतांग दर्रा देरी से बहाल हो रहा है। बीआरओ की टीम 20 से 50 फुट ऊंची बर्फ की दीवारों का हटाकर इसे बहाल करने में जुटी है। रोहतांग दर्रा में भारी बर्फबारी होने से इस साल सैलानी जुलाई तक बर्फ का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन
बीआरओ के सहायक अभियंता बीडी धीमान ने कहा कि लाहौल के कोकसर और ग्रांफू की तरफ से सीमा सड़क संगठन का काफिला रोहतांग टॉप के करीब पहुंच गया है। दो किलोमीटर हिस्से से बर्फ हटाना रह गया है। अगले दो से तीन दिनों तक बहाल होगा। इसके बाद सड़क को डबललेन करने के लिए बर्फ हटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन