फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rohtang pass opened for tourists

पर्यटकों के लिए खुला रोहतांग, बर्फ में की खूब मस्ती

Sat, 21 May 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/ पतलीकूहल (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/ पतलीकूहल (कुल्लू) Updated Sat, 21 May 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
rohtang pass opened for tourists
रोहतांग दर्रे में बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए शनिवार को रोहतांग दर्रे पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। छह माह के लंबे इंतजार के बाद रोहतांग दर्रा शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। सैलानियों ने यहां बर्फ के साथ जमकर मस्ती की।

विज्ञापन


सैलानी ऑनलाइन परमिट लेकर रोहतांग पहुंचे। हालांकि, रोहतांग में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां न होने का पर्यटकों को मलाल रहा, लेकिन बर्फ का दीदार कर वे बेहद खुश दिखे।

विज्ञापन

कुल्लवी ड्रेस में फोटोग्राफी की अनुमति

rohtang pass opened for tourists
रोहतांग दर्रे में बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

दर्रा में केवल पहाड़ी कुल्लवी ड्रेस में फोटोग्राफी की अनुमति एनजीटी ने दी है। इसके अलावा कोई भी व्यावसायिक गतिविधि यहां नहीं की जा सकेगी। रोहतांग जाते समय सैलानियों ने राहला फाल के नीचे झरने पर खूब मस्ती की। समुद्रतल से करीब 13 हजार फुट

ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे की ओर झुकते हुए नीले आसमान के नीचे सफेद बर्फ को देखकर सभी के अरमानों को पंख लग गए। 18 मई से प्रशासन ने परमिट पर मढ़ी तक जाने की अनुमति दी थी। ऑनलाइन परमिट रोहतांग का होने और मढ़ी तक ही जाने की इजाजत पर पुलिस और पर्यटकों में बहस हो रही थी।

1200 वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तैयार

rohtang pass opened for tourists
रोहतांग दर्रे में बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

पर्यटक भी मायूस लौट रहे थे। इधर, एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि मनाली आने वाले सैलानियों की सुविधा को रोहतांग पर 1200 वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तैयार किए हैं। सैलानियों को मोबाइल वैन में खाना परोसा जा रहा है।

निश्चित मात्रा में टॉयलेट भी स्थापित किए हैं। मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि रोहतांग पर फिलहाल एनजीटी के निर्देशानुसार पारंपरिक ड्रेस और फोटोग्राफी के अलावा कोई दूसरी व्यावसायिक गतिविधि को शुरू करने की परमिशन नहीं दी जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed