{"_id":"5db317a94e8c88a0fd0f3aad15b55ea4","slug":"rohtang-pass-bro-restore-vehicles-stuck-in-the-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग दर्रा बहाल, निकाली गई बर्फ में फंसी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग दर्रा बहाल, निकाली गई बर्फ में फंसी गाड़ियां
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 15 May 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सड़क संगठन ने रोहतांग दर्रे को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। इससे रोहतांग सहित दर्रे के आर-पार फंसे वाहन चालकों ने चैन की सांस ली है। वीरवार दोपहर बाद इसे बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं बीआरओ को रोहतांग सड़क मार्ग पर बर्फ हटाने के साथ बर्फ में फंसे गाड़ियों को इधर-उधर करना पड़ा। बुधवार को इस कार्य को गति देने के लिए रात्रि 2.30 बजे तक बीआरओ की टीम डटी रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाई थी।
विज्ञापन
ऐसे में लाहौल आने वाले प्रवासी मजदूरों को भी तीन दिनों तक मनाली में ही रूकना पड़ा। कोकसर बचाव दल के प्रभारी लुदर सिंह ने बताया कि रोहतांग दर्रे में पल-पल बिगड़ते मौसम के बीच बर्फवारी का क्रम शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
शून्य से नीचे चल रहा तापमान
अभी भी रोहतांग में सुबह शाम का तापमान शून्य के आपपास जा रहा है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बीच बचाव दल के जवान दर्रे के आरपार जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
उधर, 70 आरसीसी के कमाडिंग अफसर एसके एंथोनी ने कहा कि रोहतांग दर्रे को वीरवार को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। दर्रे के बहाल होते ही दोनों छोर पर फंसे वाहनों को भी निकाल दिया है।