फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rohtang: After three months, Koksar will connect with the country and the world, snow removal work begins

रोहतांग: तीन महीने बाद देश-दुनिया से जुड़ेगा कोकसर, बर्फ हटाने का काम शुरू

Thu, 17 Mar 2022 06:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Mar 2022 06:44 PM IST
सार

अधिकारियों के अनुसार आधुनिक मशीनों से लैस बीआरओ को कोकसर तक पहुंचने में अधिक समय नहीं लगेगा और तीन माह बाद कोकसर का संपर्क घाटी सहित देश दुनिया से जुड़ जाएगा। 

विज्ञापन
Rohtang: After three months, Koksar will connect with the country and the world, snow removal work begins
बर्फ हटाने का काम शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीआरओ ने सामरिक महत्व के राष्ट्रीय राजमार्ग ग्रांफू-काजा मार्ग से बर्फ हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। गुरुवार से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास तेलिंग जीरो प्वाइंट से अभियान आरंभ किया गया। इससे पहले लाहौल के आराध्य देव राजा घेपन की पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों के अनुसार आधुनिक मशीनों से लैस बीआरओ को कोकसर तक पहुंचने में अधिक समय नहीं लगेगा और तीन माह बाद कोकसर का संपर्क घाटी सहित देश दुनिया से जुड़ जाएगा। दिसंबर महीने की बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा से सटे गांव कोकसर, रमथांग और डिंफुक का संपर्क घाटी से कट गया है। ऐसे में बीआरओ ने गुरुवार से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप से बर्फ हटाने की मुहिम शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अब तक बीआरओ ने अटल टनल रोहतांग, सिस्सू से केलांग, केलांग से उदयपुर की मुख्य सड़कों को बहाल कर दिया है। बर्फ हटने से ग्रामीण अटल टनल से होकर निजी वाहनों से कोकसर पहुंच सकते हैं। इससे कोकसर से मनाली का सफर भी आसान हो जाएगा। जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा, कोकसर पंचायत प्रधान सचिन मिरुपा सहित ग्रामीणों ने इसके लिए बीआरओ का आभार जताया। बीआरओ के 38 बीरटीएफ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि मौसम साफ रहने पर बीआरओ ने बर्फ हटाने का कार्य राजा घेपन की पूजा के बाद आरंभ कर दिया है। कोकसर पहुंचने पर वहां से पांच किलोमीटर आगे स्थित ग्रांफू तक अभियान को तेज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed