{"_id":"670cc10d401c109aa10f577b","slug":"rod-of-a-moving-hrtc-bus-broke-near-salgran-panic-spread-among-passengers-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahaul: सलग्रां के पास चलती एचआरटीसी बस की रॉड टूटी, यात्रियों में मची दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahaul: सलग्रां के पास चलती एचआरटीसी बस की रॉड टूटी, यात्रियों में मची दहशत
Mon, 14 Oct 2024 12:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल- स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:29 PM IST
सार
प्रदेश की लाहौल घाटी में सोमवार सुबह एचआरटीसी केलांग डिपो की बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। इस बस में करीब 20 सवारियां सफर कर रही थीं।
विज्ञापन
चलती एचआरटीसी बस की रॉड टूटी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में सोमवार सुबह एचआरटीसी केलांग डिपो की बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। इस बस में करीब 20 सवारियां सफर कर रही थीं। बस सलग्रां से उदयपुर की ओर आ रही थी और सुबह 7:00 बजे सलग्रां गांव से महज एक किमी की दूरी पर बस की रॉड टूट गई।
विज्ञापन
इससे बस के स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। अचानक बस में दिक्कत आने से सवारियों में दहशत मच गई। लेकिन बस चालक विक्की की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टाल दिया। घाटी के लोगों ने प्रदेश सरकार व एचआरटीसी के आलाधिकारियों से मांग की है कि केलांग डिपो में खटारा बसों को यहां के खतरनाक रूटों पर न चलाया जाए।
विज्ञापन