फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   robbery by taking family hostage in Una, miscreants had entered the house pretending to be police

Himachal: आधी रात को नकाबपोशों ने दो घरों में घुस 20 तोले सोना, एक लाख नकदी उड़ाई

Sun, 26 Mar 2023 07:19 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना) Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Mar 2023 07:19 PM IST
सार

जौड़बड़ बाजार में स्थित एक घर पर शनिवार देर रात चार नकाबपोश लुटेरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान लुटेरों ने घर में मौजूद बुजुर्ग दंपती पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उसके बाद घर में लूटपाट की और फरार हो गए।

विज्ञापन
robbery by taking family hostage in Una, miscreants had entered the house pretending to be police
नकाबपोशों ने ऊना जिले में दो जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के दो स्थानों पर नकाबपोशों ने शनिवार आधी रात को घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पहली वारदात में ऊना मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित बहडाला गांव में चार नकाबपोश लुटेरे खुद को पुलिसकर्मी बताकर चिट्टे की तलाशी लेने के नाम पर एक घर में घुस गए। इसके बाद घर में मौजूद मां-बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया और सात तोले सोना चुराकर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना के बाद महिला और उसके बेटी का फोन भी गायब है। शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता नीलम कुमारी निवासी गोकुल धाम कॉलोनी वार्ड-8 बहडाला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ घर में रहती है। परिवार में उन दोनों के अलावा कोई नहीं है। उसके पति एचआरटीसी में कर्मी थे और उनकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात करीब 12:00 बजे चार लोग नकाब पहनकर उनके घर आए और खुद को पुलिसकर्मी बताया। नकाबपोशों ने उनसे कहा कि तुम लोग चिट्टे की तस्करी का काम करते हो। इतना कहकर वे घर में घुस गए और तलाशी लेने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपियों ने उसे व उसकी बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद करीब दो घंटे तक घर का सारा सामान खंगाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसके कानों से सोने के झुमके व अंगूठियां भी उतार लीं और एक सोने की चेन भी चुरा ली। आरोपियों ने उसकी बेटी को भी धमकाया। उसका और उसकी बेटी का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। वहीं, नकाबपोशों ने घर में लगे सीसीटीवी और एलईडी के साथ भी तोड़फोड़ की और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर साथ ले गए।

रक्कड़ आई मोबाइल की अंतिम लोकेशन
घर से गायब दो मोबाइल फोन में से एक की अंतिम लोकेशन जिला मुख्यालय के साथ लगते रक्कड़ में पाई गई। उसके बाद फोन बंद हो गया। वहीं, दूसरा फोन पहले से बंद आ रहा है। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव भाटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे कब्जे में लिए गए हैं। जिस घर में चोरी हुई, वहां भी सीसीटीवी कैमरा लगा था, लेकिन आरोपी उसका डीवीआर साथ ले गए। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लूट, खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे
जिला ऊना के भरवाईं के निकटवर्ती जौड़बड़ बाजार में स्थित एक घर पर शनिवार देर रात चार नकाबपोश लुटेरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान लुटेरों ने घर में मौजूद बुजुर्ग दंपती पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उसके बाद घर में लूटपाट की और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरे घर से करीब 1.09 लाख की नकदी और 13 तोला सोना ले गए। घटना के बाद देहरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी से कुछ दूरी पर जौड़बड़ बाजार में सड़क किनारे सेवानिवृत्त बुजुर्ग मास्टर तीर्थ राम (81) का घर है। वह अपनी पत्नी उषा देवी (71) के साथ मकान में रहते हैं। शनिवार देर रात करीब 2: 00 बजे चार नकाबपोश खिड़की की ग्रिल तोड़कर उनके घर में दाखिल हुए। इस दौरान चारों ने सो रहे बुजुर्ग दंपती पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में दोनों बुजुर्ग बुरी तरह लहूलुहान हो गए।

इसके बाद आरोपियों ने दंपती को बंधक बनाया और घर की अलमारियों की चाबियां ढूंढ सोने के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि लुटेरे घर से 1.09 लाख रुपये नकदी, करीब छह लाख कीमत के 13 तोले सोने के गहने और बुजुर्ग दंपती के मोबाइल अपने साथ ले गए। हालांकि, मोबाइल घर से कुछ दूरी पर बरामद कर लिए गए। उधर, दंपती के घर में एक किरायेदार भी रहता है।


बताया जा रहा है कि घर की ऊपरी मंजिल में रह रहे किरायेदार के कमरे का दरवाजा चोरों ने बाहर से ही बंद कर दिया। किरायेदार मोहित ने बताया कि वह घर की ऊपरी मंजिल में सो रहा था। इस दौरान चोरों ने बाहर से ही दरवाजा बंद कर दिया था। वारदात के बाद घायल दंपती को देहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed