फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Roar of Bengal Tiger will echo in Shri Renukaji Mini Zoo, construction of enclosure with Rs 1.50 crore

Himachal: श्री रेणुकाजी मिनी जू में गूंजेगी बंगाल टाइगर की दहाड़, 1.50 करोड़ से बाड़े का निर्माण

Mon, 19 Feb 2024 11:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Feb 2024 11:15 AM IST
सार

 मई मेंं यहां टाइगर के जोड़े को लाया जा सकता है।इनके लिए बाड़े (एनक्लोजर) का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। 

विज्ञापन
Roar of Bengal Tiger will echo in Shri Renukaji Mini Zoo, construction of enclosure with Rs 1.50 crore
मिनी जू रेणुकाजी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 मिनी जू श्री रेणुकाजी में शीघ्र ही टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी। इसके लिए वन्य प्राणी विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मई मेंं यहां टाइगर के जोड़े को लाया जा सकता है।इनके लिए बाड़े (एनक्लोजर) का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मिनी जू रेणुकाजी में 4750 वर्ग मीटर क्षेत्र में 1.50 करोड़ रुपये से टाइगर के आधुनिक बाड़े का निर्माण किया जा रहा है। विभाग ने 30 अप्रैल से पूर्व ठेकेदार को यह कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। विभाग पहली बार बंगाल टाइगर के जोड़े को रेणुकाजी में लाएगा, लेकिन बाद में इनकी संख्या चार तक की जा सकेगी।

विज्ञापन


हिमाचल में टाइगर का यह पहला और एकमात्र जोड़ा होगा जिसे पर्यटकों के आकर्षण के लिए रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, टाइगर के जोड़े को दिल्ली से यहां लाए जाने की योजना है। वन्य प्राणी विभाग शिमला के डीएफओ एन रविशंकर शर्मा ने बताया कि मिनी जू रेणुकाजी में टाइगर का जोड़ा शीघ्र लाया जाएगा। बाड़े का निर्माण प्रगति पर है। अप्रैल में इसका काम पूरा होते ही मई में टाइगर के जोड़े को लाने की योजना है। इसके साथ ही मिनी जू में अन्य जानवरों को लाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


आठ साल से वीरान है लॉयन सफारी
मिनी रेणुकाजी में आठ वर्षों से वीरान पड़े लॉयन सफारी के बड़े भूभाग पर टाइगर के जोड़े के रहने के लिए आधुनिक बाड़े का निर्माण हो रहा है। आधुनिकता के साथ-साथ इस बाड़े के आंतरिक भाग को वातानुकूलित व पारदर्शी बनाया जाएगा। टाइगर के जोड़े को नसबंदी करने के बाद रेणुकाजी मेंं भेजा जाएगा, जिससे कि इनका प्रजनन यहां न हो सके। मिनी जू रेणुकाजी में यह जोड़ा केवल पर्यटकों के आकर्षण के लिए रखा जाएगा। परिणाम अनुकूल रहने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed