फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road collapsed near High Court in shimla, trees also fell due to landslide, car damaged

शिमला: हाईकोर्ट के पास सड़क धंसी, दो पेड़ धराशायी, एक कार क्षतिग्रस्त

Mon, 27 Sep 2021 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Sep 2021 07:46 PM IST
सार

पेड़ गिरने के कारण उद्योग भवन की पार्किंग पर रखी पानी की टंकियों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, वन विभाग और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर धराशायी पेड़ों को काटकर हटाया। गनीमत रही कि सड़क पर पैदल आवाजाही कर रहे लोग घटना में बाल-बाल सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन
Road collapsed near High Court in shimla, trees also fell due to landslide, car damaged
landslide shimla - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में साफ मौसम में भी भूस्खलन का सिलसिला जारी है। सोमवार दोपहर को प्रदेश हाईकोर्ट के स पास सड़क धंस गई। भूस्खलन से देवदार के दो पेड़ भी धराशायी होकर गिर गए। पेड़ों और मलबे की चपेट में आने से एक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क धंसने के कारण साथ में दो ढारों को खतरा पैदा हो गया है। पेड़ गिरने के कारण उद्योग भवन की पार्किंग पर रखी पानी की टंकियों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, वन विभाग और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर धराशायी पेड़ों को काटकर हटाया। गनीमत रही कि सड़क पर पैदल आवाजाही कर रहे लोग घटना में बाल-बाल सुरक्षित बच गए। डीसी आदित्य नेगी ने मौके का जायजा लिया। 

विज्ञापन

    घटना सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पेश आई।

बैम्लोई से हाईकोर्ट की सड़क पर उद्योग भवन के ऊपर और हाईकोर्ट के नीचे की सड़क का डंगा अचानक ढह गया। इससे कारण भूस्खलन में दो पेड़ भी मलबे के साथ गिर गए। पेड़ों के धराशायी होने की आवाज सुनकर लोग बाहर आ गए। इस सड़क पर आम तौर पर पैदल लोग आवाजाही करते है। गनीमत रही कि हादसे कोई चोटिल नहीं हुआ। दोपहर तीन बजे तक वन विभाग की टीम ने सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाकर सड़क को बहाल किया। बता दें कि रविवार को शहर के उपनगर पंथाघाटी में भूस्खलन होने के बाद सड़क पर आए मलबे से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं थी। इससे पहले रिच माउंट के पास भी सड़क का डंगा ढह गया था। इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed