{"_id":"614233168ebc3e3de53d4b88","slug":"road-closed-due-to-sliding-shimla-news-sml383985246","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरुकुंड में चट्टानें गिरने से मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरुकुंड में चट्टानें गिरने से मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध
Wed, 15 Sep 2021 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
नेहरुकुंड में चट्टानें गिरने से अवरुद्ध मनाली-लेह मार्ग। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरुकुंड में चट्टानें गिरने से मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मनाली-लेह मार्ग मनाली के साथ लगते नेहरुकुंड के पास बंद हो गया है। नेहरुकुंड के पास बड़ी-बड़ी चट्टानेें गिरने से हाईवे तीन अवरुद्ध हो गया है। लेकिन गाड़ियां वैकल्पिक मार्ग बुरुआ-शनाग होकर जा रही हैं।
रात होने पर बीआरओ वीरवार सुबह हाईवे को बहाल करेगा। एसएचओ मनाली संदीप पठानिया ने हाईवे के बंद होने की बात कही गई। वहीं भुंतर में वीरवार सुबह से जाम लगा रहा। ब्यास नदी पर बना वनवे पुल की वजह से इन दिनों यहां जाम लगना आम बात है। बताया जा रहा है सब्जी मंडी भुंतर को सेब व सब्जी की गाड़ियों के चलते जाम और भी परेशानी बन गया है। वहीं छेत के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे नेशनल हाईवे-305 अवरुद्ध हो गया। दो घंटे तक यातायात के लिए मार्ग बाधित रहा। रात के समय हाईवे पर यातायात कम रहता है, बावजूद इसके दोनों तरफ करीब एक दर्जन वाहन दो घंटे तक फंसे रहे।
औट-बंजार सैंज नेशनल हाईवे-305 पर छेत के पास पास चट्टानें गिरने से मंगलवार रात को बाधित हो गया। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। सूचना मिलने के बाद एनएचएआई ने जेसीबी मौके पर भेजकर चट्टानों को हटाया। जगह संकरी होने से रोड को खोलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे को खोलने में दो घंटे का समय लगा। पांच दिन तक हुई बारिश के बाद जिले में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। अब मौसम खुलने के बाद पहाड़ियों के दरकने का खतरा बढ़ गया है। एनएच-305 के सहायक अभियंता टहल सिंह ने कहा कि जेसीबी से चट्टानों को हटाकर करीब दो घंटे बाद मार्ग बहाल कर दिया गया है। उधर, जिला कुल्लू में अभी कुछ मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि बरसात में बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर लोनिवि के अधिकारियों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं।