फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accident: uncontrolled HRTC bus full of passengers overturned on fourlane near Nagwai

Road Accident: नगवाईं में एचआरटीसी बस पलटी, परिचालक समेत पांच लोग घायल

Wed, 01 Mar 2023 08:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Mar 2023 08:38 PM IST
सार

एचआरटीसी) की बस मंडी-कुल्लू सीमा पर नगवाईं के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में 14 यात्री मौजूद थे।  

विज्ञापन
Road Accident:  uncontrolled HRTC bus full of passengers overturned  on fourlane near Nagwai
नगवाईं के पास फोरलेन पर पलटी एचआरटीसी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस मंडी-कुल्लू सीमा पर नगवाईं के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 14 यात्री सवार थे। इस सड़क हादसे में परिचालक को गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा चार और लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नॉन स्टॉप बस सुबह साढ़े छह बजे कुल्लू से शिमला के लिए जा रही थी। करीब सात बजे बस जब फोरलेन पर नगवाईं से जा रही थी, तो यह मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस जगह ये हादसा हुआ, वहां 10 मीटर की दूरी पर दो मोड़ हैं।

विज्ञापन


चालक ने एक मोड़ तो काट लिया, लेकिन दूसरे को काटते वक्त बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं सुबह सैर को निकले लोगों में बस में फंसी सवारियों और परिचालक को निकाला। परिचालक को चोट अधिक लगने के कारण उसे नगवाईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी सवारियों को हल्की चोट होने के कारण घर भेज दिया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed