फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Road Accident: the car along with two youths immersed in Sutlej river In Ghumarwin

Road Accident: घुमारवीं में दो युवकों समेत सतलुज नदी में समा गई गाड़ी

Thu, 23 Feb 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी/घुमारवीं(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी/घुमारवीं(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Feb 2023 06:55 PM IST
सार

घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत मल्यावर में फोरलेन पर बने टोल प्लाजा के पास एक सूमो गाड़ी सतलुज नदी में गिर गई। नदी में गाड़ी को ढूंढ लिया गया है, लेकिन उसमें सवार दो युवकों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Road Accident: the car along with two youths immersed in Sutlej river In Ghumarwin
दो युवकों समेत सतलुज नदी में समा गई गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत मल्यावर में फोरलेन पर बने टोल प्लाजा के पास एक सूमो गाड़ी सतलुज नदी में गिर गई। नदी में गाड़ी को ढूंढ लिया गया है, लेकिन उसमें सवार दो युवकों का पता नहीं चल सका है। हादसा बुधवार रात करीब ढाई बजे पेश आया। दोनों युवक जागरण से वापस अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी सतलुज नदी में गिर गई। हादसे का पता वीरवार सुबह उस वक्त लगा, जब स्थानीय पंचायत प्रधान चमन चंदेल सड़क से जा रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे पैरापिट टूटा देखा। इसके साथ ही मौके पर गाड़ी की नंबर प्लेट और गाड़ी का अन्य टूटा हुआ सामान भी बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना चंदेल ने स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। घुमारवीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

विज्ञापन


छानबीन पर पता चला कि आशीष राणा (30) पुत्र जय सिंह निवासी मल्यावर और राजेश कुमार (25) पुत्र रोशन लाल निवासी गांव मल्यावर नजदीक के गांव में जागरण में गए थे, जो घर नहीं पहुंचे थे। घरवाले उनकी तलाश कर रहे थे कि परिजनों को भी इस बारे सुबह ही पता चला। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर सर्च अभियान चलाया गया है। दोपहर बाद सतलुज नदी में गाड़ी को ढूंढ लिया गया है। एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर युवकों की तलाश कर रही हैं। पानी का बहाव तेज होने के कारण सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। उधर, सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि हादसा दुखद है। प्रशासन और स्थानीय लोग पूरी मेहनत से युवाओं को खोज रहे हैं। पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने बताया कि सर्च अभियान जारी है। एनडीआरएफ की टीम को मंडी से बुलाया गया है। साथ ही गोताखोरों की टीम को कोलडैम से बुलाया गया है, जिनकी सहायता से दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। गाड़ी को क्रेन से बाहर निकलने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस को एक युवक का मोबाइल और आधार कार्ड मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed