फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accident shimla: Pickup overturned on a car parked on the road in Vikasnagar, one dead, five injured

Road Accident Shimla: विकासनगर में सड़क पर खड़ी कार पर पलटी पिकअप, एक की मौत, पांच घायल

Sat, 01 Jul 2023 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Jul 2023 10:23 PM IST
सार

शिमला के विकासनगर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इसकी पहचान अनीश कुमार पिता हरिंदर माथुर (22) बिहार निवासी के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
Road Accident shimla: Pickup overturned on a car parked on the road in Vikasnagar, one dead, five injured
सड़क पर खड़ी कार पर पलटी पिकअप - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के विकासनगर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इसकी पहचान अनीश कुमार पिता हरिंदर माथुर (22) बिहार निवासी के तौर पर हुई है। हादसे में सौरभ उपाध्याय (34), सुभाष (34), राजू तिवारी (27), सौरभ सिंह (34) और अंजू (20) घायल हुए हैं। इसमें महिला सहित चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सौरभ उपाध्याय का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छोटा शिमला थाना क्षेत्र की रझाना पंचायत में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार सामान से लदी पिकअप विकासनगर से पट्टी गांव की तरफ जा रही थी। इसमें चालक हितेंद्र सहित सात लोग सवार थे। शाम करीब 7:00 बजे पट्टी गांव के पास पिकअप मोड पर अनियंत्रित होने के बाद लुढ़कते हुए दूसरी सड़क पर खड़ी कार पर पलट गई।

विज्ञापन


कार स्थानीय निवासी अनुराग शांडिल की थी जोकि क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई नहीं था। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से आईजीएमसी अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पहुंची। प्रारंभिक जांच के मुताबिक गाड़ी को हितेंद्र चला रहा था। इसके साथ आगे पत्नी अंजू और सौरभ बैठे थे जबकि गाड़ी की पीछे वाली सीटों पर  तीन लोग सवार थे। पुलिस ने वाहन चालक की लापरवाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मामले की तफ्तीश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed