फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident Kullu: Mother and daughter died and one person was injured when a car fell into a drain on Larji

Himachal: पिन पार्वती नदी में गिरी कार, गर्भवती मां और बेटी की मौत, पति घायल

Sat, 28 Jun 2025 10:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Jun 2025 10:42 PM IST
सार

लारजी-सैंज मार्ग पर एक ऑल्टो कार तलाड़ा गांव के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन
Road accident Kullu: Mother and daughter died and one person was injured when a car fell into a drain on Larji
सड़क हादसे में के बाद माैके पर माैजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लारजी-सैंज मार्ग पर एक ऑल्टो कार तलाड़ा गांव के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गर्भवती महिला के साथ उनकी तीन साल की बेटी की भी मौत हो गई। पति गंभीर रूप ये घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए नगवाईं अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 4:00 बजे ऑल्टो कार तलाड़ा गांव के पास पहुंची तो चालक ने अनियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन


गाड़ी पिन पार्वती नदी में जा गिरी। कार सड़क से करीब 30 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना सैंज पुलिस को दी गई। ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। सैंज पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने मृतकों को नदी से निकला। परिवार के तीनों लोग कुल्लू अस्पताल से वापस अपने घर की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक गर्भवती महिला को चेकअप के लिए कुल्लू लाया गया था। हादसे में बबली देवी (27) पत्नी सोनू प्रकाश निवासी रैंह, डाकघर बनोगी तहसील सैंज जिला कुल्लू और तीन साल की बेटी एंजल पुत्री सोनू प्रकाश निवासी रैंह डाकघर बनोगी तहसील सैंज जिला कुल्लू की मौत हो गई।
विज्ञापन


सोनू प्रकाश (30) पुत्र हीरा लाल निवासी रैंह डाकघर बनोगी तहसील सैंज जिला घायल हो गया है। उन्हें एनएचपीसी की एंबुलेंस से उपचार के लिए नगवाईं अस्पताल लाया गया है। मृतक महिला का शव घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर बिहाली गांव के आसपास से बरामद हुआ। मां-बेटी की इस दर्दनाक मौत से पूरी सैंज घाटी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मृतक परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने कहा कि कार हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई है। दोनों के शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। कहा कि हादसा कैसे हुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed