फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accident Kangra: car fell into a deep ditch near Rajgundha in Billing.

Road Accident Kangra: गहरी खाई में गिरी कार, दो टैक्सी चालकों समेत तीन की मौत

Tue, 17 Oct 2023 07:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Oct 2023 07:47 PM IST
सार

बिलिंग घाटी से आगे बड़ाग्रा मार्ग में राजगुंधा के समीप गो नाला पर एक ऑल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन
Road Accident Kangra: car fell into a deep ditch near Rajgundha in Billing.
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बिलिंग घाटी से आगे बड़ाग्रा मार्ग में राजगुंधा के समीप गो नाला पर एक ऑल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। देररात पेश आए इस हादसे का पता लोगों को मंगलवार सुबह लगा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को गहरी खाई से निकालने के पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दुर्घटना में शिकार हुए तीनों लोगों की पहचान क्योरी निवासी बबलू उर्फ राजा, जोगिंदरनगर की मोहन घाटी के वदेहड गांव के सरवन कुमार और थुरल के रोहित के रूप में हुई है। मृतकों में से बबलू उर्फ राजा पैराग्लाइडर पायलट थे। दो अन्य बीड़ में ही टैक्सी चालक के रूप में कार्य करते थे।

विज्ञापन


तीनों मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों राजगुंधा में गए हुए थे। दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद वह वापस बीड़ आ रहे थे। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होने से उनकी कार नीचे गहरी खाई में गिर गई। अंधेरा और रात का वक्त होने पर इस सुनसान जगह पर किसी को भी हादसे का पता नहीं चल सका। बीड़ बिलिंग बड़ाग्रा मार्ग का निर्माण कार्य अभी चला हुआ है और मार्ग पर कई संकीर्ण मोड़ और कच्चा रास्ता है। इस रास्ते पर रात के समय सफर करना कठिन रहता है। लोग हादसों से बचने के लिए अक्सर दिन के समय ही इस मार्ग पर वाहन चलाते हैं। दिन में भी बहुत कम वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed