फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   road accident Himachal: Jeep fell into ditch after slipping on snow, five including pregnant woman died

हिमाचल में बड़ा हादसा: बर्फ पर फिसलने के बाद गहरी खाई में गिरी जीप, गर्भवती महिला समेत पांच की मौत

Mon, 10 Jan 2022 10:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज़ एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jan 2022 10:16 PM IST
सार

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सोमवार देर शाम यह हादसा उस समय हुआ जब जीप में सवार लोग कुपवी में गुम्मा से नौरा बौरा जा रहे थे। इसी बीच बागी के समीप खलाणी मोड़ पर बर्फ में फिसलने से गाड़ी करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन
road accident Himachal: Jeep fell into ditch after slipping on snow, five including pregnant woman died
हिमाचल में बड़ा हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल चौपाल की तहसील कुपवी में एक जीप बर्फ में फिसलने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है। सोमवार देर शाम यह हादसा उस समय हुआ जब  लोग जीप में सवार होकर गुम्मा से नौरा बौरा जा रहे थे। इसी बीच बागी के समीप खलाणी मोड़ पर बर्फ में फिसलने से जीप करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिरी। देर शाम हुए हादसे के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाव अभियान को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। गुम्मा से नौरा-बौरा जा रही जीप बागी के समीप खलाणी मोड़ पर अचानक गाड़ी बर्फ पर फिसल गई और करीब 400 मीटर गहरी खड्ड में जा गिरी। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान प्रिया( 5) पुत्री भगतराम, निखिल पुत्र(16) झूशु राम, मुकेश पुत्र सीताराम(26 ) निवासी ग्राम नौरा कुपवी और रमा(30 ) पुत्री किरपाराम निवासी केडग, ग्राम पंचायत बिजमल और रक्षा पत्नी दिलाराम(23) निवासी खद्दर तहसील चौपाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और कुपवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने हादसे की पुष्टि की है। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार कुपवी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन

पहाड़ी से खिसकीं चट्टानें, चपेट में आने से युवक की मौत

उधर, रामपुर बुशहर के पुलिस थाना ब्रौ के तहत वजीर बावड़ी-निरमंड मार्ग पर पहाड़ी से खिसकी चट्टानों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल का उपचार रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है।पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9:50 बजे  दोनों युवक वजीर बावड़ी से निरमंड की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वजीर बावड़ी के समीप पहुंचे तो पहाड़ी से बड़े पैमाने पर चट्टानें खिसकर दोनों युवकों पर आ गिरीं। हादसे में देवेंद्र कुमार (33) पुत्र बेलू राम, गांव डोबा, डाकघर ब्यूणी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ललित ठाकुर (29), पुत्र सेस राम, गांव तंगूर, डाकघर अरसू, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू घायल हो गया है। उसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है।  डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि वजीर बावड़ी में चट्टानों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed