फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road accident bilaspur: Two women walking on the roadside were hit by a car, one died

Bilaspur News: सड़क किनारे चल रही दो महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 27 Feb 2024 02:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Feb 2024 02:00 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना के तहत बड्डू में सडक़ किनारे चल रही दो महिलाओं को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक महिला की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई 

विज्ञापन
road accident bilaspur: Two women walking on the roadside were hit by a car, one died
महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना के तहत बड्डू में सडक़ किनारे चल रही दो महिलाओं को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक महिला की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरी महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।  हादसा सोमवार देर शाम को हुआ। बड्डू गांव में घुमारवीं से बरठीं जा रही एक कार ने सड़क किनारे चल रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां से एक महिला को एम्स रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान महिला की मंगलवार सुबह मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान लता देवी(42) पत्नी सुनीत कुमार निवासी गांव पट्टा डाकघर नसवाल तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। घायल महिला की शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय हरिराम निवासी गांव बड्डू डाकघर बाड़ी मझेड़वा घुमारवीं के रूप में हुई है।  कार चालक संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed