फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Road Accident Bilaspur: Tiper collides with school jeep, nine children injured

Road Accident Bilaspur: टिपर ने स्कूल जीप को मारी टक्कर, नौ बच्चे घायल

Mon, 03 Jun 2024 05:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी , घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Jun 2024 05:37 PM IST
सार

बिलासपुर जिले में पुलिस थाना घुमारवीं के देलग के पास स्कूली जीप और टिपर की टक्कर हो गई। हादसे में जीप में सवार नौ स्कूली बच्चों को चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
Road Accident Bilaspur: Tiper collides with school jeep, nine children injured
टिपर ने स्कूल जीप को मारी टक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में  पुलिस थाना घुमारवीं के देलग के पास स्कूली जीप और टिपर की टक्कर हो गई। हादसे में जीप में सवार नौ स्कूली बच्चों को चोटें आई हैं। इन सभी बच्चों को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा घुमारवीं से करीब तीन किलोमीटर दूर देलग कस्बे के पास घटित हुआ। जानकारी के अनुसार 2:00 बजे छुट्टी होने के बाद निजी स्कूल के बच्चे जीप में सवार होकर भराड़ी की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन


अचानक विपरीत दिशा से आ रहे टिपर ने जीप को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप पूरी तरह से विपरीत दिशा की तरफ घूम गई। जीप में करीब 14 बच्चे सवार थे जिनमें से नौ बच्चों को चोटें आई हैं। जीप चालक को भी हल्की चोट लगी है। हादसे के बाद घायल विद्यार्थियों को तुरंत शीघ्र सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया गया।  सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और बच्चों के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे। बच्चों को सकुशल देखकर सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed