{"_id":"602d4e2e8ebc3ee9575f3c2b","slug":"riz-water-tank-repair-work-complete-in-shimla-shimla-city-news-sml361335531","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल और चौड़ा मैदान जोन को आज से रिज टैंक से मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल और चौड़ा मैदान जोन को आज से रिज टैंक से मिलेगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी इलाकों में दिन में आएगा पानी, रात दो बजे की बजाए अब सुबह पांच बजे मिलेगी सप्लाई
कंपनी ने की टैंक की सफाई, देररात पानी स्टोर करने की प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सेंट्रल और चौड़ा मैदान जोन के हजारों पेयजल उपभोक्ताओं को अब आधी रात को पानी भरने के लिए नहीं उठना पड़ेगा। इन इलाकों में वीरवार से दिन के समय पानी की सप्लाई दी जाएगी।
ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित पेयजल टैंक की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद इसे कंपनी को हैंडओवर कर दिया है। बुधवार दिन के समय पेयजल कंपनी के कर्मचारियों ने टैंक की सफाई की। इसके बाद शाम करीब चार बजे मेयर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेंद्र चौहान, स्थानीय पार्षद इंद्रजीत सिंह, कंपनी के मैनेजर महबूब शेख ने टैंक का निरीक्षण किया। कंपनी मैनेजर ने बताया कि टैंक के नौ में से पांच चैंबरों में दरारें पड़ी थीं। कंपनी ने पांच की जगह छह चैंबरों का मरम्मत कार्य करवाया है। निरीक्षण के बाद देर शाम कंपनी ने टैंक में पानी स्टोर करना शुरू कर दिया है। वीरवार सुबह सेंट्रल जोन और चौड़ा मैदान जोन के लिए इसी टैंक से पानी की सप्लाई दी जाएगी। एजीएम गोपाल कृष्ण ने कहा कि टैंक में पानी भरने से पहले इसकी सफाई की है। वीरवार से अब इसी टैंक से लोगों को पानी दिया जाएगा।
पेयजल शेड्यूल बदला, रात दो बजे नहीं सुबह आएगा पानी
रिज टैंक से पानी की सप्लाई शुरू होने के साथ ही वीरवार से सेंट्रल जोन के हजारों उपभोक्ताओं को फायदा होगा। शहर के राम बाजार और लोअर बाजार क्षेत्र में बीते पांच महीने से रात दो बज पानी की सप्लाई दी जा रही थी। अब राम बाजार में सुबह चार बजे, लोअर बाजार में सुबह पांच बजे पानी आएगा। इसी तरह कैथू, यूएस क्लब एरिया में देररात होने वाली पानी की सप्लाई अब शाम पांच बजे मिल सकेगी। चौड़ा मैदान जोन में भी सुबह पांच बजे के बाद सप्लाई दी जाएगी। फाइनल शेड्यूल वीरवार को टैंक भरने के बाद जारी होगा।
विज्ञापन
पांच महीने चला मरम्मत कार्य
पेयजल टैंक के पांच चैंबरों में दरारें पड़ी थीं। अक्तूबर में इसे खाली करवाकर मरम्मत कार्य शुरू किया था। दरारों को भरने के लिए बेल्जियम से पॉलीयूरिया केमिकल मंगवाया था। दरारों के मुहाने खोलकर इसमें रिपेयर की गई और केमिकल से मजबूती दी गई। बाद में इसी केमिकल से दीवारों पर कोटिंग की गई।