दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दम दिखाएगा ये हिमाचली खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के धर्मशाला में टी-20 क्रिकेट मैच से पहले साउथ अफ्रीका की टीम इंडिया ए के खिलाफ दिल्ली में वार्मअप मैच खेलेगी। 29 सितंबर को होने वाले वार्मअप मैच में हिमाचल के रणजी स्टार ऋषि धवन भी इंडिया ए की ओर से गेंद और बल्ले से दम दिखाएंगे। यह पहला मौका होगा जब हिमाचली खिलाड़ी अपने घरेलू मैदान में बड़ी टीम के खिलाफ खेलेगा।
इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर धवन की नजरें टीम इंडिया में शामिल होने पर भी रहेंगी। बुधवार को टी-20 वार्मअप मैच के लिए घोषित हुई टीम में ऋषि धवन का चयन हुआ है। ऋषि के चयन से उनके प्रशंसक तथा परिजन गदगद हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वन डे सीरीज खेलने के बाद मंगलवार को ऋषि धवन मंडी शहर के स्कूल बाजार स्थित अपने घर पहुंचे हैं।
धवन ने कहा पूरा जोर लगाऊंगा
अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वार्म अप मैच के लिए टीम की घोषणा की। वार्म अप मैच नई दिल्ली में 29 सितंबर को खेला जाएगा। ऋषि धवन रणजी ट्रॉफी में हिमाचल टीम, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियन की तरफ से खेल चुके हैं।
इधर, ऋषि के पिता आरपी धवन ने बताया कि ऋषि इंडिया ए की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। टी-20 वार्म अप मैच के लिए ऋषि के चयन से परिवार में खुशी है। वहीं, धवन का कहना है कि साउथ अफ्रीका के साथ टी-20 वार्मअप मैच में टीम इंडिया ए में चयन होने की सूचना मिली है। टीम की तरफ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही बेस्ट करने के लिए मैदान में उतरुंगा।