फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rishi Dhawan bagged four wickets in India A's against South Africa.

पहले ही मैच में चमका हिमाचल का गबरू

Sun, 09 Aug 2015 11:21 PM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 09 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rishi Dhawan bagged four wickets in India A's against South Africa.

चेन्नई में चल रही ट्राई क्रिकेट सीरीज के अपने पहले ही मैच में हिमाचल का सितारा खूब चमका। इंडिया ए से खेलते हुए प्रदेश के स्टार क्रिकेटर ऋषि धवन ने साउथ अफ्रीका के चार विकेट चटकाकर सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दावा ठोंक दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजी के हौसले पस्त कर दिए। हिमाचल के मंडी निवासी ऋषि धवन की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और प्रशंसक बेहद खुश हैं। ऋषि धवन ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 49 रन देकर चार विकेट झटके। इनके अलावा संदीप शर्मा ने 46 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


उन्हें आस्ट्रेलिया ए के साथ खेले गए मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। ऋषि धवन की माता शैली धवन ने बताया कि शनिवार को मैच से पहले उन्हें फोन किया था। उनसे मैदान में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद मांगा था। ऋषि धवन आलराउंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की उपलब्धि से माता-पिता खुश-
ऋषि के पिता आरपी धवन और मां शैली धवन ने बताया कि उनका बेटा अगर ऐसा ही प्रदर्शन करता रहा तो वह सीनियर सीनियर टीम से खेल सकता है। राघव धवन भी भाई की उपलब्धि से खुश हैं। ऋषि आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब से खेलते हैं। वह मुंबई इंडियंस से भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। रणजी मैचों में हिमाचल टीम से गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

मां से किया वादे को पूरा किया-
आरपी धवन ने बताया कि ऋषि धवन ने साउथ अफ्रीका ए के साथ खेले गए अपने पहले मैच से पहले अपनी मां को फोन कर अच्छा प्रदर्शन करने का वादा किया था। इसे उसने पूरा कर दिया है।


उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर नाज है। ऋषि धवन ने एक छोटे से अंतराल में क्रिकेट जगत में खूब नाम कमाया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि ऋषि धवन आगे भी अपने इस प्रदर्शन को जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed