{"_id":"63a702f400a22a4eeb2d2725","slug":"rishabh-chauhan-will-serve-in-american-company-on-an-annual-package-of-rs-15-50-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 15.50 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर अमेरिकी कंपनी में सेवाएं देंगे ऋषभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 15.50 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर अमेरिकी कंपनी में सेवाएं देंगे ऋषभ
Sat, 24 Dec 2022 07:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:22 PM IST
सार
ऋषभ जिले के एकमात्र युवा हैं, जिनका चयन बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर और डाटा विश्लेषक के तौर पर हुआ है। वह कंपनी में 15.50 लाख का वार्षिक पैकेज पर सेवाएं देंगे। ऋषभ नए साल में आठ जनवरी 2023 को हैदराबाद में ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
माशू निवासी ऋषभ चौहान
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जनपद सिरमौर के मस्तभोज इलाके के माशू निवासी ऋषभ चौहान का चयन अमेरिकी बेसड मल्टी नेशनल कंपनी प्रोविडेंस में हुआ है। ऋषभ जिले के एकमात्र युवा हैं, जिनका चयन बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर और डाटा विश्लेषक के तौर पर हुआ है। वह कंपनी में 15.50 लाख का वार्षिक पैकेज पर सेवाएं देंगे। ऋषभ नए साल में आठ जनवरी 2023 को हैदराबाद में ज्वाइन करेंगे। बता दें कि ऋषभ चौहान के दादा कल्याण सिंह चौहान क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवक और राजनीतिज्ञ थे। पिता नरेश चौहान भारतीय सेना में कर्नल के पद पर सेवारत हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन
गिरिपार के दुर्गम गांव माशु के ऋषभ चौहान मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे। उन्होंने अपना प्रोजेक्ट मणिपाल कैंपस उडुपी, कर्नाटक से किया है। दिसंबर में कैंपस इंटरव्यू के दौरान उन्हें सॉफ्टवेयर इंजीनियर और साइबर डाटा विश्लेषक के तौर पर अमेरिकी कंपनी ने लाखों के वार्षिक पैकेज पर चुना। ऋषभ का कहना है कि वह एक उद्यमी बनना चाहते हैं। कहा कि अच्छी रैंकिंग के चलते उन्हें मणिपाल संस्थान में 30 फीसदी छात्रवृत्ति पर प्रवेश मिला था। कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी को चुना जो भारत का ए ग्रेड इंजीनियरिंग संस्थान है।
विज्ञापन
लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत
केंद्रीय हाटी समिति अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल और महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने बताया कि गिरिपार के छोटे से गांव व साधारण परिवार में जन्में ऋषभ आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ग्रामीण इलाकों के बच्चों में हुनर तो होता है, लेकिन कहीं न कहीं सुविधाओं का अभाव प्रभावित करता है। ऋषभ ने यह सिद्ध कर दिया कि जब सपने बड़े हों तो यह बातें भी मायने नहीं रखतीं।
विज्ञापन