फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Richa Sharma of Sundernagar won the Heritage Business Global Award-2024

Mandi News: सुंदरनगर की ऋचा शर्मा ने किया देश का नाम रोशन, वियतनाम में जीता हेरिटेज बिजनेस ग्लोबल अवार्ड-2024

Sun, 18 Aug 2024 12:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 18 Aug 2024 12:37 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर की ऋचा शर्मा ने वियतनाम में आयोजित हेरिटेज बिजनेस ग्लोबल-2024 का अवार्ड जीता है। 

विज्ञापन
Richa Sharma of Sundernagar won the Heritage Business Global Award-2024
सुंदरनगर की ऋचा शर्मा ने वियतनाम में जीता हेरिटेज बिजनेस ग्लोबल अवार्ड-2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी जिले के सुंदरनगर की ऋचा शर्मा ने वियतनाम में आयोजित हेरिटेज बिजनेस ग्लोबल-2024 का अवार्ड जीता है। ऋचा शर्मा 28 देशों की सुंदरियों के बीच फाइनल लिस्ट बनी और फिर खिताब अपने नाम कर देश और प्रदेश का नाम रौशन किया है। वह अगले एक साल के लिए हेरिटेज एंबेसडर के रूप में भी नामांकित हुई है। ऋचा शर्मा अब तक कई अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखा चुकी हैं। सुंदरनगर के भोजपुर निवासी ऋचा शर्मा बी-टेक ग्रेजुएट हैं और उन्होंने एमबीए भी की है। उनके पिता संजय शर्मा हिमाचल प्रदेश पुलिस में डीएसपी पद से सेवानिवृत हुए हैं। जबकि माता अंजू शर्मा शिक्षक के पद से सेवानिवृत हुई है।

विज्ञापन


ऋचा शर्मा इससे पहले मिस हिमालया ग्लोबल 2022 और बेरूत में आयोजित ब्यूटी पेजेंट अवार्ड जीत चुकी हैं। इसके साथ ही स्काईवॉक प्रोडक्शन भारत-2019 प्रतियोगिता में वर्ल्ड फस्र्ट रनर अप, मिस हिमालय ग्लोबल-2021, जकार्ता में मिस पर्सनालिटी, मिस ऑस्ट्रेलिया कल्चर ग्लोबल-2023 , मिस इंडिया टूरिज्म यूनिवर्स-2023 और मिस इंडिया टूरिज्म यूनिवर्स-2023 सहित अनेक खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऋचा शर्मा बी-टेक व एमबीए करने के बाद दिल्ली में नौकरी कर रही हैं। इसी के साथ मॉडलिंग जगत में भी वह हाथ आजमा रही हैं। अनेक फैशन वीक में भी भाग लेकर भी अपने हुनर से फैशन जगत को प्रभावित किया है। ऋचा के अनुसार उसका लक्ष्य मॉडलिंग जगत में और आगे बढ़ना और देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करना है। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेकर समाज के लिए कुछ अलग करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed