फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Revised results boost girl students' marks at Portmore school

Shimla News: संशोधित परिणाम से पोर्टमोर स्कूल में छात्राओं के अंक बढ़े

Thu, 22 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Revised results boost girl students' marks at Portmore school
पार्थवी ने पांच सौ में से हासिल किए 484 अंक
विज्ञापन

शिवांगी के अंक 472 से बढ़कर हो गए 483
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित संशोधित परिणामों में शहर के बड़े स्कूलों में छात्रों के परिणामों में बदलाव आया है। स्कूलों में पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाने वालों की सूची में भी बदलाव हुआ है।


शहर के आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पोर्टमोर स्कूल में विभिन्न संकायों में पहला, दूसरा और तीसरा छात्रों की सूची में बदलाव हुआ है। पोर्टमोर स्कूल की बोर्ड की मेरिट में आने वाली कला संकाय की छात्रा पार्थवी के अंक 474 से बढ़कर 484 हो गए हैं। यह अंक पांच सौ में से आए हैं। दूसरे स्थान पर आने वाली शिवांगी के 472 से 483, पायल शर्मा के 473 से 483, आर्ची मेहता के 472 से 483 अंक हुए हैं। तीसरे स्थान पर रही वंशिका के अंक 464 से बढ़कर 474, नॉन मेडिकल में पहला स्थान पाने वाली तृश्ला के अंक 455 से बढ़कर 466, दूसरा स्थान पाने वाली अनन्या के अंक 439 से बढ़कर 445 और तीसरा स्थान पर रही अंबिका के अंक 417 से बढ़कर 429 हुए हैं। विज्ञान संकाय की बोर्ड मेरिट में आने वाली पारुल ठाकुर के अंक 476 से बढ़कर 485 हो गए हैं। दूसरा स्थान पाने वाली साक्षी के 461 से 471 हुए और तेजल ने 460 से बढ़कर 471 अंक हुए। वहीं पलक ने 458 से 470 अंक पाकर तीसरा स्थान पाया। वाणिज्य संकाय में प्रियंका ने 477 अंक पाकर पहला, एश्वर्या ने 475 अंकों के साथ दूसरा और मोहिनी ने 474 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। राजधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छोटा शिमला में संशोधित परिणामों के बाद कला संकाय के टॉपर अंकित कुमार के अंक 93.80 फीसदी हुए। दूसरा स्थान पाने वाले मृदुल के 93 फीसदी और तीसरा स्थान पाने वाले पीयूष के 92.40 फीसदी अंक हुए। स्कूल में 154 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article