फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Revised pay band case: himachal Police constable threaten self immolation parade

संशोधित पे बैंड मामला: पुलिस जवानों ने दी आत्मदाह परेड की धमकी

Wed, 19 Jan 2022 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो , शिमला
अमर उजाला ब्यूरो , शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jan 2022 10:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम लिखे पत्र में अब चेतावनी दी है कि यदि 25 जनवरी तक 2015 से भर्ती हुए जवानों को न्याय नहीं मिला तो वे 26 जनवरी के दिन रिज पर गणतंत्र परेड के साथ-साथ पुलिस के जवान वर्दी में आत्मदाह परेड भी निकालेंगे। कांस्टेबलों की ओर से जारी इस चेतावनी से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। 

विज्ञापन
Revised pay band case:  himachal Police constable threaten self immolation parade
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संशोधित पे बैंड की मांग कर रहे कांस्टेबलों ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम लिखे पत्र में अब चेतावनी दी है कि यदि 25 जनवरी तक 2015 से भर्ती हुए जवानों को न्याय नहीं मिला तो वे 26 जनवरी के दिन रिज पर गणतंत्र परेड के साथ-साथ पुलिस के जवान वर्दी में आत्मदाह परेड भी निकालेंगे। कांस्टेबलों की ओर से जारी इस चेतावनी से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री बार-बार अनुशासित पुलिस बल को अनुशासन में रहने की सलाह देते हुए कहा है कि इस संबंध में गंभीरता से सोचा जा रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जारी खुले पत्र में जवानों की ओर से मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक दोनों से ही निवेदन किया गया है कि उन्हें वित्त सचिव से चर्चा कर मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया था और साथ में थोड़ा इंतजार करने के लिए  भी कहा गया था। जिसके पश्चात सभी जवानों ने मेस में नियमित रूप से खाना शुरू कर दिया था, परंतु आज तक इस बात को लगभग दो माह बीत चुके हैं, लेकिन इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसे निवेदक के स्थान पर 2015 से भर्ती हुए पुलिस के जवान लिखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed